फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Murtaza's remand completed, lodged in jail, ATS sent detailed report to Home Department

लखनऊ : मुर्तजा की रिमांड पूरी, जेल में किया गया दाखिल, एटीएस ने गृह विभाग को भेजी विस्तृत रिपोर्ट

Mon, 02 May 2022 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 May 2022 07:00 PM IST
सार

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड अवधि पूरी होने से एक दिन पहले ही वापस जेल में दाखिल कर दिया गया। उससे मेडिकल चेक अप कराने के बाद लखनऊ जेल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Murtaza's remand completed, lodged in jail, ATS sent detailed report to Home Department
गोरखनाथ मंदिर में आतंकी मुर्तजा ने बांका से हमला किया था (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड अवधि पूरी होने से एक दिन पहले ही वापस जेल में दाखिल कर दिया गया। उससे मेडिकल चेक अप कराने के बाद लखनऊ जेल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

    
एटीएस के सूत्रों ने बताया कि मुर्तजा से पूछताछ और उसके खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एटीएस की कोशिश होगी कि तय अवधि से काफी पहले न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जा सके। आमतौर पर ऐसे मामले जिसमें यूएपीए की धाराएं लग जाती हैं उसमें चार्जशीट दाखिल करने के लिए 180 दिन का समय मिलता है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी साक्ष्यों के साथ न्यायालय में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास किया जाएगा। एटीएस के सूत्रों ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में जो तथ्य निकल कर आए हैं उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट शासन के अधिकारियों के साथ भी साझा की गई है।
विज्ञापन

    
बता दें कि पिछले महीने चार अप्रैल को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर अहमद मुर्तजा अब्बासी ने हमला कर दिया था। शुरुआती पड़ताल में टेरर एंगिल सामने आने के बाद पूरे मामले को यूपी एटीएस को सौंप दिया गया था। एटीएस की पड़ताल में मुर्तजा के आईएसआईएस के संपर्क में होने की बात सामने आई। एटीएस की ओर से बताया गया कि मुर्तजा सेल्फ रिडक्लाइज था और उसके मंसूबे खतरनाक थे। बाद में इस मामले में एटीएस ने यूएपीए की धाराओं की बढ़ोत्तरी की और दोबारा उसे रिमांड पर लिया था। पूछताछ पूरी होने के बाद एटीएस ने रिमांड की अवधि पूरी होने स एक दिन पहले ही उसे वापस जेल में दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed