{"_id":"622e201c3eff8e1cd6729b52","slug":"lucknow-mulayam-singh-reached-sp-office-blessed-akhilesh-said-fought-very-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह ने अखिलेश को दिया आशीर्वाद, बोले- बहुत अच्छा लड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह ने अखिलेश को दिया आशीर्वाद, बोले- बहुत अच्छा लड़े
Sun, 13 Mar 2022 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:24 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अंबेडकर नगर के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को मुलाकात की। भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। मुलाकात करने वालों में विधायक लालजी वर्मा, राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, राकेश पांडेय, राम अचल राजभर शामिल थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ की। सपा अध्यक्ष के पैर छूते ही कहा कि अखिलेश बहुत अच्छा लड़े तुम, बहुत- बहुत बधाई। उन्होंने नई ऊर्जा और उत्साह के सात लड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कुछ देर तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत की। चुनाव परिणाम में अलग- अलग जिलों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पहुंचने की जानकारी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर नगर के विधायकों ने की मुलाकात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अंबेडकर नगर के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को मुलाकात की। भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। मुलाकात करने वालों में विधायक लालजी वर्मा, राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, राकेश पांडेय, राम अचल राजभर शामिल थे।