फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Mukhtar Ansari gang shooter injured in encounter

Lucknow : मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर घायल, तीन गिरफ्तार, तमंचे बरामद

Fri, 23 Sep 2022 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : Mukhtar Ansari gang shooter injured in encounter
मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला

अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे एसटीएफ व अलीगंज पुलिस की मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आठ राउंड फायरिंग हुई। इसमें मुन्ना मुख्तार का खास शार्प शूटर रवि यादव उर्फ दिग्विजय यादव जख्मी हो गया। उसके तीन साथियों को टीम ने दबोच कर तीन तमंचा, कारतूस व एक कार बरामद की है। रवि यादव पर आजमगढ़ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसका नाम गाजीपुर में हुए चर्चित पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या में सामने आया था। इसके बाद से वह फरार था।

विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि चार बदमाश कार से अलीगंज इलाके में बड़ी वारदात अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इस पर स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया और एसटीएफ की टीम भी पहुंची। रात करीब 10 बजे केंद्रीय विद्यालय के सामने पार्क के पास कार में चार संदिग्ध युवक दिखे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार तेज रफ्तार से भागने लगे। घेराबंदी करने पर कार से उतरकर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें गाजीपुर के करंडा गांव निवासी रवि यादव उर्फ दिग्विजय के पैर में गोली लग गई। वहीं, तीन अन्य बदमाशों उत्कर्ष यादव, उमेश यादव व रवि यादव को भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारकर की गई थी पत्रकार की हत्या 
गाजीपुर के करंडा थानाक्षेत्र में 21 अक्तूबर 2017 को आरएसएस कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजेश ने बिहार के लिए की जा रही अवैध शराब तस्करी व बालू खनन के विरोध में अभियान छेड़ रखा था। इस हत्याकांड की साजिश जेल से रची गई थी। मुख्य आरोपी राजीव उर्फ रजनीश यादव था।


पुलिस ने इस हत्याकांड में बिहार के भभुआ के चैनपुर रायगढ़ के अजीत यादव, हाटा के झनकू यादव व चंदौली के धीना निवासी सुनील यादव की गिरफ्तारी की थी। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक रवि यादव उर्फ दिग्विजय का नाम भी इस हत्याकांड में आया था। रवि पर हत्या, हत्या की कोशिश व रंगदारी मांगने के 18 से अधिक मुकदमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed