फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Molestation with a girl in Ashiyana.

Lucknow: छेड़छाड़ कर रहे ई रिक्शा चालक से भिड़ी छात्रा, होटल में भाग कर जान बचाई

Sat, 07 Sep 2024 10:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2024 10:14 AM IST
सार

छात्रा जान बचाकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया जिस पर छात्रा ने होटल में जाकर खुद को बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। आरोपी ने बैटरी खराब होने की बात कहकर ई रिक्शा रोका था।

विज्ञापन
Lucknow: Molestation with a girl in Ashiyana.
lucknow - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से ई रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की। वह हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से भिड़ गई और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह घर की तरफ भागने लगी। आरोपी ने उसका पीछा किया। किसी तरह छात्रा ने एक होटल में जाकर खुद को बचाया और परिजनों को सूचना दी। छात्रा के भाई ने बृहस्पतिवार को आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आशियाना इलाके में 17 साल की किशोरी परिवार संग रहती है। उसके भाई के अनुसार, बहन क्लैट की कोचिंग कर रही है। रोज की तरह मंगलवार रात साढ़े सात बजे वह कोचिंग से लौट रही थी। बाराबिरवा के पास वह एक ई रिक्शे पर बैठी। ई रिक्शे में कोई सवारी नहीं थी। वनस्थली पार्क के पास पहुंचकर चालक बोला कि बैटरी खत्म हो गई है। किशोरी ने किराया देने की बात कही तो आरोपी ड्राइविंग सीट से उतरकर पीछे पहुंचा और बैटरी देखने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया, पर सन्नाटा होने के चलते कोई भी मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: आंसर शीट को लेकर आया अपडेट, उत्तरों पर आपत्ति होने पर दर्ज कर सकते हैं शिकायत


छेड़छाड़ के विरोध पर ई रिक्शा चालक ने उसको धक्का दे दिया और गलत काम करने की कोशिश की। किशोरी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से भिड़ गई और धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पैदल भागने लगी। आरोपी चालक ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर किशोरी शोर मचाते हुए होटल के अंदर घुस गई और मदद मांगी। इस पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कॉल कर परिजनों को खबर दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और किशोरी को ले गए।

शिकायत के एक दिन बाद दर्ज किया केस
पीड़िता के भाई ने बुधवार को आशियाना थाने में लिखित शिकायत की। एक दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। छात्रा जहां से ई रिक्शे पर बैठी थी, वहां और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed