{"_id":"599e63df4f1c1b14098b4585","slug":"lucknow-metro-releases-fare-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दावा: सबसे सस्ती लखनऊ मेट्रो, जानें, कहां का कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा: सबसे सस्ती लखनऊ मेट्रो, जानें, कहां का कितना होगा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमर्शियल रन से पहले लखनऊ मेट्रो ने अपनी किराया सूची घोषित कर दी है। इसमें न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम किराया 60 रुपये रखा गया है। इसके अलावा 200 रुपये देकर एक दिन के लिए टूरिस्ट कार्ड भी बनवाया जा सकेगा। वहीं, गो स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों को 200 रुपये चुकाने होंगे।
कार्ड वापस करने पर इसमें शामिल सिक्योरिटी मनी के 100 रुपये बाकी किराया धनराशि सहित वापस कर दिए जाएंगे। लखनऊ मेट्रो ने अपने किराये के लिए जोन आधारित सिस्टम अपनाया है। इसमें स्टेशनों की संख्या के मुताबिक मेट्रो किराया यात्रियों से चार्ज करती है।
न्यूनतम किराया 10 रुपये एक स्टेशन तक की दूरी तय करने के लिए होगा। वहीं, दो स्टेशन तक यात्रा के लिए यात्री को 15 रुपये चुकाने होंगे। स्टेशनों की संख्या बढ़ने के साथ किराया का अनुपात कम होता जाएगा। 18 या इससे ज्यादा स्टेशनों के बीच यात्रा करने के लिए केवल 60 रुपये ही किराये के एक यात्री को देने होंगे। यात्रा के लिए टिकट सुविधा काउंटर से टोकन के अलावा स्मार्ट कार्ड के जरिए भी मिलेगा।
विज्ञापन
सूची को शासन का अनुमोदन
मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल की बैठक में किराया सूची को अनुमोदन मिल गया था। इसके बाद शासन को सूची भेजी गई। शासन के अनुमोदन के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है।

देखें किराया
लखनऊ मेट्रो स्टेशन
किराया सूची एयरपोर्ट स्टेशन से मुंशीपुलिया तक के पूरे 23 किमी के रूट के लिए लागू होगी। इस रूट पर कुल 22 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के किराये को सात जोन में बांटा गया है। प्राथमिकता सेक्शन पर भी इसी जोन आधारित सिस्टम से किराया लगेगा। यहां अभी मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू कराना है।
दावा, सबसे सस्ती लखनऊ मेट्रो
अमित कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि यात्रियों के लिए पूरे देश में सबसे कम किराया दर रखी गई है। लखनऊ मेट्रो के किराये की तुलना किसी भी दूसरी मेट्रो से करें तो यह कम ही रहेगा।
बाकी जगहों पर स्टेशनों के बीच दूरी के आधार पर किराया तय किया गया है। हमने स्टेशनों की संख्या से किराया तय किया है। अब भले ही स्टेशनों के बीच की दूरी कुछ भी हो।
इस तरह तय होगा मेट्रो का किराया
जोन स्टेशनों की संख्या किराया
1 एक 10
2 दो 15
3 तीन से छह 20
4 सात से नौ 30
5 10 से 13 40
6 14 से 17 50
7 18 से अधिक 60
प्राथमिकता सेक्शन पर अधिकतम किराया 30
ट्रांसपोर्ट नगर से कृष्णा नगर - 10
ट्रांसपोर्ट नगर से सिंगार नगर - 15
ट्रांसपोर्ट नगर से आलमबाग - 20
सिंगार नगर से चारबाग - 20
आलमबाग से चारबाग - 20
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग - 30
200 रुपये में स्मार्ट कार्ड
लखनऊ मेट्रो ने अपने गो स्मार्ट कार्ड के रेट भी आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। यह कार्ड 200 रुपये का बनेगा। इसमें 100 रुपये सिक्योरिटी मनी होगी। वहीं, 100 रुपये किराये के रूप में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इनके खत्म होने के बाद 100 रुपये के गुणक में रिचार्ज ऑनलाइन, ऑटोमेटिक मशीन या काउंटर से कराया जा सकेगा। कार्ड वापस करने पर सिक्योरिटी मनी और बची धनराशि वापस कर दी जाएगी। गो स्मार्ट कार्ड उपयोग करने वालों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रा ऑफर दिया जाएगा।
टूरिस्ट कार्ड भी देगा लखनऊ मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की तरह लखनऊ में भी टूरिस्ट कार्ड मिलेगा। एक दिन के टूरिस्ट कार्ड की दर 200 और तीन दिन के लिए 350 रुपये होगी। यहे कार्ड किसी भी स्टेशन से टूरिस्ट यात्री बनवा सकेंगे।