फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro project

मेट्रो के लिए अपनी-अपनी ‘पटरी’

Fri, 19 Jul 2013 02:01 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro project

सरकार ने राजधानी में मेट्रो रेल चलाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा तो दिया है,

विज्ञापन


लेकिन जिन अफसरों पर सरकार के इस ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी डाली गई है वही इसे लेकर दुविधा में हैं।

अफसर कह रहे हैं कि, मेट्रो चल जाए तो बड़ी बात है। वजह है प्रोजेक्ट के लिए लिया जाने वाला कर्ज। मेट्रो के लिए जापान से कर्ज की बातचीत चल रही है।

जापान काफी कम ब्याज दर पर कर्ज देने को राजी भी है लेकिन, उसकी कुछ शर्तें हैं जिन्हें अधिकारी यहां के लिहाज से मुफीद भी मान रहे हैं।

समस्या यह है कि सूबे के एक बड़े प्रशासनिक प्रमुख जापान के बजाय विश्व बैंक से कर्ज लेने की भूमिका तैयार करने में जुटे हैं और इसके लिए जापान की शर्तों को नाजायज ठहराने की कोशिश की जा रही है।

शासन के गलियारे में चल रही खुसर-पुसर पर यकीन करें तो प्रशासनिक प्रमुख इंडिया के उन चुनिंदा अफसरों में हैं जो विश्व बैंक की ‘गुडबुक’ में शामिल बताए जाते हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी भी वहीं रहती है जहां विश्व बैंक का मुख्यालय है। ऐसे में विश्व बैंक की तरफ उनका झुकाव स्वाभाविक भी है भले ही जापान के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर पर कर्ज दे रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि सरकार के स्तर से भले ही मेट्रो रेल चलाने का रास्ता साफ हो गया हो पर प्रशासनिक प्रमुख का विश्व बैंक प्रेम सरकार के इस ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर भारी पड़ सकता है।

अब वक्त ही बताएगा कि, प्रशासनिक प्रमुख सरकार के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हैं या विश्व बैंक के प्रति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed