Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies after surgery for kidney stones; uproar ensues

Lucknow News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Sun, 29 Nov 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after surgery for kidney stones; uproar ensues
प्रदर्शन करते परिजन।
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को पथरी के ऑपरेशन बाद महिला की मौत हो गई। इससे भड़के परिजनाें ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और रोड जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, जमुना देवी (50) को पथरी की समस्या के इलाज के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि खानपान या सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी नहीं थी। आरोप है कि सरकारी स्वास्थ्य कार्ड के तहत इलाज किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले करीब आठ हजार रुपये की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल के स्टाफ ने महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया, मगर उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही के आरोप सही मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।

प्रदर्शन करते परिजन।

प्रदर्शन करते परिजन।

प्रदर्शन करते परिजन।

प्रदर्शन करते परिजन।

प्रदर्शन करते परिजन।

प्रदर्शन करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed