फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro may face delay

लखनऊ मेट्रो परियोजना की राह में अब आया बड़ा रोड़ा

Sun, 12 Jul 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jul 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro may face delay

मेट्रो रेल परियोजना के लिए पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) अनुमोदन की फाइल वापस होने से अब रोलिंग स्टॉक के टेंडर (बोगी, ट्रैक और सिग्नलिंग) को भी झटका लग सकता है।

विज्ञापन

 
इस टेंडर के लिए लोनिंग अथॉरिटी को भी अपनी सहमति देनी होती है। मगर बिना पीआईबी के यूरोपियन यूनियन बैंक किस तरह से अपनी सहमति देगी, ये एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


1100 करोड़ रुपये के इस टेंडर के लिए आर्थिक मदद कहां से आएगी, इसको लेकर भी दिक्कतें होंगी। फिलहाल एलएमआरसी का कहना है कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, मगर वास्तविकता यह है कि पीआईबी के बिना रोलिंग स्टॉक टेंडर अटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने वापस भेजी फाइल

lucknow metro may face delay

इस रुकावट से बचने के लिए प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने भी एलएमआरसी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पीआईबी अनुमोदन की फाइल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को भेज दिया था।

जहां से वित्त मंत्रालय ने इस फाइल को वापस भेज दिया है। ऐसे में लखनऊ मेट्रो परियोजना के विदेशी ऋण के साथ ही रोलिंग स्टॉक के टेंडर को भी जबरदस्त झटका लगा है।

दरअसल रोलिंग स्टॉक टेंडर करीब 1100 करोड़ रुपये का है। जिसमें न केवल विदेशी ऋण की आवश्यकता पड़ेगी बल्कि, फंडिंग एजेंसी की गारंटी की भी जरूरत एलएमआरसी को होगी। ऐसे में पीआईबी से स्वीकृति न मिलना इस टेंडर के लिए बड़ा आघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed