फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Mayor arrived for surprise inspection, dialed the call, waited for nine minutes; Later the operator m

लखनऊ: औचक निरीक्षण में पहुंची महापौर ने मिलाई कॉल, नौ मिनट तक रही वेटिंग; बाद में ऑपरेटर ने की बदसलूकी

Sat, 22 Feb 2025 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

Mayor Sushma Kharkwal: महापौर ने स्मार्ट सिटी के कॉल सेंटर की शिकायत मिलने के बाद अपने पर्सनल नंबर से 1533 पर कॉल किया। नौ मिनट तक उनकी कॉल वेटिंग में रही और कोई रिस्पॉंस नहीं मिला

विज्ञापन
Lucknow: Mayor arrived for surprise inspection, dialed the call, waited for nine minutes; Later the operator m
कॉल उठने का इंतजार करतीं महापौर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के औचक निरीक्षण पर शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल पहुंची। उन्होंने कॉल सेंटर 1533 पर कॉल की। नौ मिनट तक वेटिंग पर रहीं। कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने दोबारा कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने बदसलूकी की। महापौर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश अफसरों को दिए।

विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि कमांड सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम द्वारा जारी कंट्रोल रूम के नंबर 1533 पर कॉल नहीं उठने की अधिकतम शिकायतें थीं। कॉल उठती भी हैं तो समस्याओं का निस्तारण नहीं होता। ऐसे में शनिवार दोपहर महापौर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। उन्होंने रियलटी चेक किया। इस दौरान उन्हें कई बड़ी खामियां मिली। 
विज्ञापन


महापौर ने स्मार्ट सिटी के कॉल सेंटर की शिकायत मिलने के बाद अपने पर्सनल नंबर से 1533 पर कॉल किया। नौ मिनट तक उनकी कॉल वेटिंग में रही और कोई रिस्पॉंस नहीं मिला। उन्होंने दोबारा कॉल मिलाई। इस बार तीन मिनट बाद कॉल रिसीव हुआ। उन्होंने अपना परिचय नहीं दिया, एक नागरिक की तरह बात की। इस पर कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने उनसे खराब व्यवहार किया। महापौर ने कॉल काट दी। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण में दो ऑपरेटरों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटरों को लगाई फटकार

महापौर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के साथ निजी कार से लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर पहुंची थीं। उन्होंने सेंटर में काम करने वाले ऑपरेटरों से ब्यौरा लिया। ऑपरेटरों को फटकारा भी। कहाकि जनता की सेवा के लिए बैठे हैं। उनसे ऊंच व कठोर आवाज में बात नहीं कर सकते। लहजा नर्म रखना होगा।

आठ दिन बाद दूर हुई शिकायत

शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया। जानकीपुरम के एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम में पिछले शनिवार को घर के पास स्ट्रीटलाइट ऑन रहने की शिकायत की गई थी। फीडबैक लेने पर खुलासा हुआ कि शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह हाल तब है, जब शिकायतकर्ता ने बीते शुक्रवार को दोबारा कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महापौर के निर्देश पर शनिवार को उनकी समस्या का समाधान किया गया। महापौर ने पिछले दो दिन के कॉल रिकॉर्ड भी चेक किए। सेंटर में आने वाली शिकायतों को जांचा। उन पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। अपर नगर आयुक्त को रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed