फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mahotsav will be start from 24 january

लखनऊ महोत्सव का आगाज 24 जनवरी से, चलाई जाएंगी स्पेशल बसें

Wed, 27 Dec 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Dec 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow mahotsav will be start from 24 january
- फोटो : डेमो
शहीद पथ पर अवध शिल्प ग्राम में लखनऊ महोत्सव के आयोजन को शासन ने मंजूरी दे दी। महोत्सव का आयोजन पहली बार यूपी दिवस के साथ 24 जनवरी को होगा, समापन 31 जनवरी को होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। शासन की मंजूरी मिलते ही महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सब कमेटियों का गठन बुधवार तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी। डीएम ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश टिकट की दर में कोई बदलाव न करते हुए इसका शुल्क दस रुपये ही रखा गया है। टिकट शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर मिलेगा। इसके अलावा शहर भर में महोत्सव विशेष सिटी बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को कमेटियां बनाने के बाद सबको काम सौंप दिया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची समेत अन्य काम अगले महीने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव का आयोजन यूपी दिवस के साथ संयुक्त तौर पर होने के कारण इसमें प्रस्तुत होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सूची को शासन स्तर पर गुरुवार को प्रस्तावित बैठक बाद निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर स्पेशल बसें चलाने की तैयारी

lucknow mahotsav will be start from 24 january
जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों संग बैठकर कर चौक, जानकीपुरम, महानगर, विकास नगर, चौक, ठाकुरगंज, कैसरबाग, इंदिरा नगर, गोमती नगर, आलमबाग, कृष्णानगर, आशियाना से महोत्सव रूट का निर्धारण कर महोत्सव स्पेशल सिटी बसों की संख्या का निर्धारण होगा। 

अवध शिल्प ग्राम में जगह की कमी को देखते हुए प्रशासन आसपास की खाली पड़ी जमीन को भी महोत्सव स्थल के लिए इस्तेमाल करेगा। शिल्प ग्राम से सटी खाली जगह को झूला स्थल के तौर विकसित किया जाएगा। महोत्सव परिसर में अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े सभी विभागों के स्टाल भी विशेष तौर पर लगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed