फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Mahotsav will be held after five years.

Lucknow Mahotsav: पांच साल बाद छाएगी लखनऊ महोत्सव की रौनक, 10 दिन तक रहेगी सांस्कृतिक आयोजनों की धूम

Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
सार

आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। पांच साल बाद राजधानी में फिर लखनऊ महोत्सव की रौनक छाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले महोत्सव का आयोजन आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन में होगा।

विज्ञापन
Lucknow Mahotsav will be held after five years.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पांच साल बाद राजधानी में एक बार फिर लखनऊ महोत्सव की रौनक छाएगी। इस दस दिवसीय आयोजन में मुशायरे, कवि सम्मेलन और लोकगीत-नृत्य के कार्यक्रम रोजाना समां बांधेंगे तो पहली बार होने जा रही नौका विहार भी आकर्षण का केंद्र होगी। पर्यटन विभाग के सूत्रों की मानें तो महोत्सव का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन में होगा।

विज्ञापन


सांस्कृतिक आयोजनों में ब्रज, अवधी, बुंदेली लोकगीतों से कलाकार महोत्सव में चार चांद लगेंगे। टिकट की दर 20 रुपये होगी। बच्चों का प्रवेश मुफ्त रहेगा। महोत्सव के दौरान पतंग प्रतियोगिता, विंटेज कार रैली, युवा महोत्सव, नाट्य समारोह, राइफल शूटिंग, कुश्ती, बुक फेयर, प्रदर्शनी, बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग, फूड फेस्टिवल भी लुभाएंगे। यहां प्रदेशभर से विभिन्न उत्पादों की एक हजार दुकानें लगने का लक्ष्य है। हस्त शिल्पियों के स्टॉल भी सजेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अध्ययन : जंक फूड बच्चों का घटा रहा आईक्यू लेवल, शारीरिक रूप से भी बना रहा कमजोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: विश्वकप मुकाबला कल, जानें- कहां पार्क होंगे वाहन, क्या साथ ले जा सकेंगे


महोत्सव में इस बार नौका विहार और ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। नौका विहार महोत्सव परिसर के अलावा गोमती तट पर कराई जा सकती है। इसे पर्यटकों के लिए खास तौर से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही गायों से मिलने वाले उत्पादों के मॉडल दिखाए जाएंगे। गाय के गोबर व इससे बने उत्पाद पर जोर रहेगा।

लखनऊ महोत्सव के लिए स्थान आरक्षित
राजधानी में बीते कुछ वर्षों से भारत हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखा कि आयोजन 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन पर प्रस्तावित है। इस पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक डॉ. कल्याण सिंह ने कहा कि विभाग काफी समय से लखनऊ महोत्सव करवा रहा है। इस बार यह 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन में प्रस्तावित है। आयोजन से दस दिन पहले ही स्थान को दस दिन के लिए मंडलायुक्त, लखनऊ महोत्सव समिति के अध्यक्ष के निदेश पर आरक्षित कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed