फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: अब दिल पर नहीं पड़ेगा कीमोथेरेपी का दुष्प्रभाव, सीबीएमआर ने नुकसान पहुंचाने वाला प्रोटीन खोजा

Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी होने के दौरान उसके दिल पर दुष्प्रभाव देखे जाते हैं। इसकी वजह से मरीज को दिल संबंधी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। राजधानी के सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च (सीबीएमआर) में हुए अनुसंधान में उस प्रोटीन की खोज की गई, जिसकी वजह से कीमोथेरेपी के दौरान दिल को नुकसान पहुंचता है। इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहद प्रतिष्ठित पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस आरजीएस7 नाम के प्रोटीन की तलाश होने के बाद इस दुष्प्रभाव को रोकने वाली दवाएं विकसित करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. आलोक धवन ने बताया कि दो समूह में लोगों को बांटकर अध्ययन किय गया। पहले समूह में उन लोगों को शामिल किया गया, जिनकी कीमोथेरेपी हो चुकी थी और दूसरे में बगैर कैंसर वाले मरीजों को शामिल किया गया। आरजीएस7 प्रोटीन की पहचान होने के बाद चूहों पर यह अध्ययन किया गया। लखनऊ के आर्यकुल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एंड रिसर्च में इसे किया गया। उसमें भी इसकी पुष्टि हुई। इस अध्ययन में माधुरी बास्क, अभिषेक सिंह सेंगर, किरण दास, तरुण महता, मनीष कुमार, दिनेश कुमार, सयान बिश्वास, सुभाष सरकार, प्राणेश कुमार, प्रियादिप दास, एडेल स्टीवर्ट और बिश्वनाथ मैटी शामिल रहे। इस शोध के लिए कोलकाता के सगोरा दत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के बाद दिल का दौरा पड़ने के मामलों में बढ़ोत्तरी हो गई है। सीबीएमआर में हुए इस शोध के बाद इस दिशा में भी अध्ययन होंगे कि कहीं इस तरह अचानक होने वाले हार्ट अटैक की वजह यही प्रोटीन तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed