फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   monk was beaten up for protesting against encroachment of temple land in Ayodhya police are investigating

अयोध्या: मंदिर की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर साधु को पीटा, फायरिंग का भी आरोप; पुलिस कर रही जांच

Thu, 27 Aug 2026 07:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

अयोध्या में मंदिर की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर साधु को पीटा गया। फायरिंग करने का भी आरोप है। मामले में केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
monk was beaten up for protesting against encroachment of temple land in Ayodhya police are investigating
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे और निर्माण का विरोध करने पर साधु से मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बड़ा स्थान रामकोट, अयोध्या निवासी सुदामा दास ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना पूराकलंदर क्षेत्र के कादीपुर गांव की है। तहरीर के अनुसार, सुदामा दास मंदिर की जमीन और खेती की देखरेख करते हैं। उन्हें सूचना मिली कि गीता यादव, निखिल यादव, शिवा यादव, रमन यादव, रिंकू यादव समेत 10-15 अज्ञात लोग जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचने पर उन्होंने निर्माण रोकने को कहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पकड़कर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। उनके शिष्य राजवीर से भी मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed