फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: चार साल के बच्चे ने निगला चुंबक, सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएम

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। इंदिरानगर में शनिवार रात एक चार साल के बच्चे ने चुंबक निगल लिया। घरवाले आनन फानन उसे लोहिया संस्थान ले गए। उधर, घटना की सूचना पाकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी संस्थान पहुंच गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की जांच के बाद उसे खतरे से बाहर बताया।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी अमरपाल मौर्य का पांच साल का बेटा पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां मिठाई के डिब्बे का ढक्कन चिपकाने के लिए चुंबक लगे थे। डिब्बे से बच्चे ने चुंबक निकालकर निगल लिया। इसके बाद उसके गले में दर्द होने लगा। घटना की सूचना उप मुख्यमंत्री को मिली तो वे भी मौके पर आ गए। एक्स-रे में पता चला कि चुंबक पेट में चला गया है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि चुंबक पेट के अंदर चला गया, इसलिए कोई खतरे की बात नहीं है। अगर पेट में दर्द होता है तो इलाज की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed