फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: इलेक्ट्रिक सिटी बसों का किराया एक से तीन रुपये तक बढ़ा, सीएनजी बसों में वही रहेगा फेयर

Wed, 02 Aug 2023 01:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का किराया एक से तीन रुपये तक बढ़ा दिया गया है। नया किराया मंगलवार सुबह से लागू हो जाएगा। हालांकि सीएनजी सिटी बसों के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
LUCKNOW
सिटी बस सेवा - फोटो : social media

विस्तार

इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का किराया एक से तीन रुपये तक बढ़ा दिया गया है। नया किराया मंगलवार सुबह से लागू हो जाएगा। हालांकि सीएनजी सिटी बसों के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक की इस बढ़ोतरी पर दलील है कि किराये को पांच रुपये के राउंड फिगर में किया गया है। हालांकि पहले तीन किमी. का किराया नहीं बदलेगा। यह 12 रुपये ही रहेगा।

विज्ञापन


तीन किमी. से अधिक की दूरी में जहां पर भी किराया पांच रुपये के राउंड फिगर में नहीं था, वहां बढ़ोतरी हुई है। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक का यह भी कहना है कि शासन की निधि प्रबंध समिति की आठ जून को हुई बैठक में नगरीय परिवहन की बसों के किराये में एकरूपता लाने के निर्देश निर्देश दिए गए थे। इसके बाद दुर्घटना निधि और जीएसटी को जोड़ते हुए किराये को पांच रुपये के राउंड फिगर में तय किया गया।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ाया गया किराया

0 से 3 किमी का 12 रुपये यथावत
3.1 से 6 किमी का 17 से 20 रुपये
6.1 से 10 किमी का 22 से 25 रुपये
10.1 से 14 किमी का 27 से 30 रुपये
14.1 से 19 किमी का 33 से 35 रुपये
19.1 से 24 किमी का 38 से 40 रुपये
24.1 से 30 किमी का 43 से 45 रुपये
30.1 से 36 किमी का 48 से 50 रुपये
36.1 से 42 किमी का 54 से 55 रुपये

यहां अब इतना हो गया किराया

दुबग्गा से मोहनलालगंज का 43 से बढ़कर 45 रुपये
दुबग्गा से पीजीआई का 38 से बढ़कर 40 रुपये
दुबग्गा से तेलीबाग का 33 से बढ़कर 35 रुपये
दुबग्गा से बंगला बाजार का 27 से बढ़कर 30 रुपये
घंटाघर से संडीला का 64 से बढ़कर 65 रुपये
घंटाघर से रहीमाबाद का 54 से बढ़कर 55 रुपये
घंटाघर से मलिहाबाद 38 से बढ़कर 40 रुपये
दुबग्गा से संडीला का 59 से बढ़कर 60 रुपये
राजाजीपुरम से चारबाग का 22 रुपए से बढ़कर 25 रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed