फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow LTT superfast run from 16

लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट 16 से दौड़ेगी

Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow LTT superfast run from 16
लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट 16 से दौड़ेगी
विज्ञापन

मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल के बाद चलेगी। इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को किराए के साथ अतिरिक्त शुल्क भी भरना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट को पूजा स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा।
इस ट्रेन में न्यूनतम 500 किलोमीटर की दूरी के साथ तत्काल का चार्ज भी देना होगा। रेलवे ने ट्रेन (12107) और (12108) लखनऊ जंक्शन-एलटीटी सुपरफास्ट का संचालन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक 20 फेरों के लिए होगा।
एलटीटी लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ( 02107) 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शाम 4:25 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन लखनऊ जंक्शन दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार लखनऊ जंक्शन एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल (02108) 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन अगले दिन रात को 9:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर की 12, एसी थर्ड की चार, एसी सेकंड की एक और सेकंड सीटिंग क्लास की 22 बोगियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed