फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow literature carnival special session

कोठे तक सीमित नहीं थी लखनऊ की तवायफें, और भी थी खूबियां

Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
lucknow literature carnival special session

लखनऊ लिटरेचर कार्निवाल का समापन रविवार को तवायफों के योगदान पर आधारित कोठे से ग्रामोफोन तक संगीत नाटिका से हुआ। इसमें मुख्यत: गौहरजान और कुछ अन्य तवायफों के जीवन और संगीत यात्रा को गीत-संगीत एवं कथा के साथ रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


हमारी उर्दू मोहब्बत ग्रुप की इस प्रस्तुति को काफी संख्या में लोगों ने देखा और सराहा। यह नाटिका लखनऊ, बनारस और आसपास के ऐसे तवायफों पर आधारित थी जो अपनी गायकी के कारण मशहूर हो गईं।
विज्ञापन


अपनी इच्छाशक्ति और संघर्ष से उन्होंने अपने फन को बन्द कमरों से निकालकर देश के कोने कोने में लोकप्रिय कर दिया। नाटिका में मुख्यत: गौहर जान की कथा थी जिनका हर रिकॉर्ड मेरा नाम गौहरजान के साथ खत्म होता था। गौहर जान ने गौहर पिया के नाम से कई रचनाएं भी कीं जिनमें कैसी ये धूम मचाई.. काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान और वेश्याओं में था ये अंतर

lucknow literature carnival special session

नाटिका में बताया गया कि किस प्रकार कोठों पर केवल गायन करने वाली को बाई, गायन और नृत्य करने वाली को जान और मर्दों के साथ रिश्ते रखने वाली को वेश्या कहा जाता था।
बनारस में बड़ी संख्या में ऐसी कोठेवालियां थीं।

नाटिका में विस्तार से गौहर और उनकी मां के नाम बदलने के प्रसंग से लेकर वाजिद अली शाह के कोलकाता जाने पर वहां जाने, बिन्दादीन महाराज से भेंट, महज 12 वर्ष की उम्र में 45 साल के नवाब के साथ नथ उतारने की रस्म, राजा छग्गन के साथ बनारस जाने के प्रसंगों का वर्णन था।

इस कथा में बीच-बीच में गीतों-गजलों की संगीतमय प्रस्तुतियां और नृत्य प्रभावपूर्ण रहे। नाटिका में सईदा हमीद, जाकिया जहीर और लोकेश जैन ने पटकथा प्रस्तुत की जबकि रीनी सिंह ने गायन और शिवानी वर्मा ने नृत्य किया।

इस मौके पर सत्या सरन ने अपनी पुस्तक बात निकलेगी के बहाने गजल गायक जगजीत सिंह की संगीत यात्रा को प्रस्तुत किया। जीवन और संगीत पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कई गजलों के वीडियो भी दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed