फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Legend Cricket League match held at Ekana Stadium

Legend Cricket League : दिग्गजों के अंदाज पर दर्शक फिदा, तालियों से बढ़ाया रोमांच

Mon, 19 Sep 2022 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

Lucknow :इकाना स्टेडियम में रविवार को मणिपाल टाइगर्स व भीलवाड़ा किंग्स के बीच मैच हुआ। शाम साढ़े सात बजे शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मैच शुरू हुआ तो दर्शकों ने दिग्गज खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई कर मैच का रोमांच बढ़ाया। 

विज्ञापन
Lucknow : Legend Cricket League match held at Ekana Stadium
मैच के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वही फुर्ती, वही स्फूर्ति, खेल भी वैसा ही सधा हुआ। बॉलरों ने अपनी गेंदबाजी से दिल जीता तो बल्लेबाजों ने छक्के-चौके लगा मैच को यादगार बनाने का प्रयास किया। मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों वही पुराना खेल देख रोमांचित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से हौसलाअफजाई की। इकाना स्टेडियम में रविवार को मणिपाल टाइगर्स व भीलवाड़ा किंग्स के बीच मैच हुआ। शाम साढ़े सात बजे शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

विज्ञापन


प्रशंसक हरभजन सिंह, इरफान पठान, श्रीसंत व दूसरे दिग्गज खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए लालायित थे। मैच शुरू हुआ तो दर्शकों ने दिग्गज खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई कर मैच का रोमांच बढ़ाया। यह रोमांच तब और भी बढ़ गया जब खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। पहली पारी में मणिपाल टाइगर्स की ओर से मोहम्मद कैफ के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीता, वहीं दूसरी पारी भी शानदार रही। खेल के बीच लाइट बंद होने पर लोगो के मोबाइल की रोशनी जलाई। 
विज्ञापन


कैफ की पारी, सब पर भारी
मणिपाल टाइगर्स की ओर से मोहम्मद कैफ ने शानदार पारी खेली। वर्ष 2002 में कैफ ने इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में जैसा शानदार प्रदर्शन किया था, रविवार को उनकी बैटिंग वैसी ही सधी पारी नजर आई। दर्शकों ने कैफ के हर शॉट पर जमकर तालियां बजाईं। कैफ ने कुल 73 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम नहीं, खिलाड़ी को सपोर्ट करते दिखे दर्शक
स्टेडियम में बैठे दर्शक टीम की जगह खिलाड़ियों का समर्थन करते दिखे। मणिपाल टाइगर्स के खिलाड़ी जब विकेट लेते तो दर्शक तालियों से उनका हौसला बढ़ाते, वहीं जब भीलवाड़ा किंग्स चौके-छक्के लगाती तो भी तालियों से स्टेडियम गूंज उठता। हर दर्शक अपने खिलाड़ी के उत्साह को बढ़ा रहा था। 

महिला अम्पायरों ने संभाला पुरुषों का मैच
मणिपाल टाइगर्स व भीलवाड़ा किंग्स के बीच मैच में अम्पायरिंग की कमान महिलाओं ने संभाली। महिला अम्पायरों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके हर निर्णय को खिलाड़ियों ने सराहा। महिला अम्पायरों में गायत्री वेणुगोपाल, शिवानी मिश्र मुख्य रूप से शामिल रहीं। रिजर्व अम्पायर के रूप में शुभदा भोसले तथा मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी रहीं।

अव्यवस्थाओं ने किरकिरा किया मजा...बत्ती गुल, 16 मिनट रुका रहा खेल 
मणिपाल टाइगर्स की पारी अंतिम दौर में थी। दो ओवर बचे हुए थे। इसी बीच लाइट गुल हो गई। इससे आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। उधर, लाइट जाते ही दर्शकों ने मोबाइल निकाल फ्लैश ऑन कर दिए। लाइन ट्रिप होने के कारण 16 मिनट तक मैच रुका रहा। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कुछ असहज हो गए। दर्शकों ने मैदान में घुसने का प्रयास किया, पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

सपा ने किया ट्वीट, उठाए सवाल
स्टेडियम में लाइट जाने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में बीच मैच के दौरान बिजली का चला जाना यूपी की भाजपा सरकार के दावों पर कलंक है। योगीजी! बेहतर विद्युत व्यवस्था और निर्बाध मैच के दावे यही हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ को शानदार इकाना स्टेडियम दिया, योगी जी ने नाम बदला और अंधेरा भी दिया। इस ट्वीट को अखिलेश यादव ने रीट्वीट किया। वहीं, पावर कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर इसका जवाब दिया कि स्टेडियम की फ्लड लाइट जनरेटर से चलती है और उसका पावर सप्लाई से कोई लेना-देना नहीं है। पावर कॉर्पोरेशन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से निर्बाध है।

मैदान में आ गया कुत्ता, कीड़ों ने रुलाया
भीलवाड़ा किंग्स की पारी चल रही थी। इसी बीच एक कुत्ता मैदान में आ गया। मशक्कत के बाद उसे भगाया गया। उधर, पूरे मैच में मच्छरों व कीड़ों ने दर्शकों का बैठना मुहाल कर दिया। पिच के आसपास भी मैच के दौरान कीड़ों से खिलाड़ी भी परेशान रहे। कीड़े भगाने के लिए छिड़काव होता रहा। 

पार्किंग में कीचड़, फंसीं गाड़ियां 
स्टेडियम के बाहर पार्किंग में कीचड़ होने से लोगों की गाड़ियां फंस गईं। टू व्हीलर्स की एंट्री को लेकर भी पुलिसवालों ने लोगों को परेशान किया। उनसे कहासुनी हुई।

कैफ ने डाला लंगर, मणिपाल टाइगर्स डेढ़ सौ पार
वह तो भला हो मो. कैफ (59 गेंदों पर दस चौकों की मदद से 73 रन) का नहीं तो मणिपाल टाइगर्स के लिए 100 रन का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट जाते। कैफ के अलावा निचले क्रम में प्रदीप साहू ने 30 और शिवाकांत शुक्ला ने 16 रन बनाते हुए मणिपाल टाइगर्स के स्कोर को डेढ़ सौ रन के पार पहुंचाया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए।


इकाना में मुफ्त मैच देख सकेंगे स्कूली बच्चे
इकाना स्टेडियम का खाली मैदान देख आयोजकों ने लीजेंड क्रिकेट लीग में स्कूली बच्चों की मुफ्त एंट्री करने की घोषणा कर दी। लीग के सीईओ और कोफाउंडर रमन रहेजा ने घोषणा करते हुए कहा कि स्कूली बच्चे यूनीफार्म में अपने आईकार्ड के साथ स्टेडियम में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा शहर की प्राइवेट क्रिकेट अकादमी और वेटरन क्रिकेटरों को भी स्टेडियम में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed