फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Laborer died due to electric shock while installing an electric pole, case filed against contractor

Lucknow: बिजली का पोल लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 09:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के माल इलाके में बिजली का पोल लगाने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Laborer died due to electric shock while installing an electric pole, case filed against contractor
सुरेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

माल के काकराबाद में बुधवार शाम बिजली पोल लगाने के दौरान पोल के ऊपर से गुजरी 33 हजार की हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे पोल में उतरे करंट से पोल लगा रहे मजदूर की मौत हो गयी। ठेकेदार ने देर रात परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने ठेकेदार पर देर रात दो बजे मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
काकोरी के अशरफ खेड़ा निवासी शीलू यादव के मुताबिक भाई सुरेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र यादव (28) टिकरिया भटऊ जमालपुर निवासी विद्युत विभाग के ठेकेदार मोनू मौर्या के साथ काम करता था। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे को माल थाना के काकराबाद में बिजली पोल लग रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि ठेकेदार मोनू मौर्या बिना विद्युत आपूर्ति बंद कराए पोल लगवा रहा था तभी पोल लगाते समय ऊपर से गुजरी 33 हजार की लाइन से पोल छू गया, जिससे पोल में आये करंट लगने से सुरेंद्र की मौत हो गयी। ठेकेदार मोनू ने अपने आप को बचाने के लिए सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती तक नही कराया। सुरेंद्र की मौत हो जाने के बाद लगभग आठ बजे परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल लगा रहे हाइड्रा चालक समीम भी मौके से भाग निकला। मृतक की एक वर्ष पहले मलिहाबाद निवासी निशा से शादी हुई थी। पत्नी निशा सात माह की गर्भवती है। परिवार में माता दयावती और भाई है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया आरोपी ठेकेदार के खिलाफ काम मिलापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed