फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Killing of farmer by beating him with sticks, Nominated report filed against eight accused, three arrested

लखनऊ : लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Nov 2021 11:33 AM IST
सार

मलिहाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान जगन्नाथ को पड़ोसी सुरेंद्र कुमार नशे में धुत होकर गालियां बक रहा था। जगन्नाथ ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए सुरेंद्र के साथ ही जयराम, ज्ञानू, शिवराम, सुजीत, ललिया, रंजीत व नोखे ने मिलकर जगन्नाथ की जमकर पिटाई की।
 

विज्ञापन
Lucknow: Killing of farmer by beating him with sticks, Nominated report filed against eight accused, three arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके के ग्राम सभा रुसेना मजरे जगाती खेड़ा गांव में गुरुवार रात गाली गलौज का विरोध करने पर किसान जगन्नाथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे सुनील ने मलिहाबाद कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि  गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे जगातीखेड़ा गांव में किसान जगन्नाथ (60) को पड़ोसी सुरेंद्र कुमार नशे में धुत होकर गालियां बक रहा था। जगन्नाथ ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए सुरेंद्र के साथ ही जयराम, ज्ञानू, शिवराम, सुजीत, ललिया, रंजीत व नोखे लाठी-डंडे लेकर आ गए। इन सभी ने मिलकर जगन्नाथ की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

 

इससे जगन्नाथ का बायां हाथ टूट गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे सीओ मलिहाबाद योगेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज रहीमाबाद अमीर बहादुर सिंह ने जगन्नाथ को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक जगन्नाथ के बेटे सुनील की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके सुरेंद्र कुमार, जयराम, ज्ञानू निवासी जगाती खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजने के साथ ही फरार आरोपी शिवराम, सुजीत, ललिया, रंजीत और नोखे की तलाश की जा रही है।



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : किसान जगन्नाथ के परिवार में पत्नी जग देई, तीन बेटे सुनील कुमार, बउवा, अमन और पांच बेटियां चंद्र कली ,रोशनी, सोनी ,फूलमती, कल्पना है। जगन्नाथ की हत्या से पत्नी और बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed