फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Kasif befriends Dalmiya's son, meets Sherpuria

Lucknow :  उद्योगपति डालमिया के बेटे से कासिफ ने गांठी दोस्ती, जालसाज शेरपुरिया से कराई मुलाकात

Wed, 10 May 2023 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 05:19 AM IST
सार

उसने डालमिया के बेटे से दोस्ती गांठने के बाद उसे ईडी में चल रहे केस को खत्म कराने का आश्वासन दिया था। उसके जरिए ही शेरपुरिया की मुलाकात डालमिया से कराई गई थी।

विज्ञापन
Lucknow : Kasif befriends Dalmiya's son, meets Sherpuria
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालसाज संजय राय शेरपुरिया का एजेंट मोहम्मद कासिफ उद्योगपति गौरव डालमिया से ठगी के मामले का मास्टरमाइंड है। उसने डालमिया के बेटे से दोस्ती गांठने के बाद उसे ईडी में चल रहे केस को खत्म कराने का आश्वासन दिया था। उसके जरिए ही शेरपुरिया की मुलाकात डालमिया से कराई गई थी। लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों का शौकीन कासिफ दिल्ली और नोएडा में होने वाली पेज-3 पार्टियों में जाकर शेरपुरिया के लिए शिकार फंसाने का काम करता था।

विज्ञापन


शेरपुरिया की जालसाजी का खुलासा होने के बाद जब ईडी की सूचना पर एसटीएफ ने नोएडा से कासिफ को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने डालमिया और शेरपुरिया के बीच हुई डील के कई अहम राज खोल दिए। उसने बताया कि वेव सिटी और डालमिया के खिलाफ चल रही ईडी की जांच की जानकारी मिलने के बाद उसने डालमिया के बेटे से दोस्ती गांठी और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया।
विज्ञापन


जब डालमिया के बेटे ने उसे ईडी के केस के बारे में बताया तो उसने शेरपुरिया के जरिए इसे खत्म कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कासिफ की मौजूदगी में डालमिया की शेरपुरिया के साथ मुलाकात कराई गई, जिसमें केस खत्म करने के एवज में छह करोड़ रुपये देने की बात तय हुई। डालमिया ने जब इतनी बड़ी रकम नकद देने में असमर्थता व्यक्त की तो शेरपुरिया ने अपने एनजीओ में रकम भेजने को कहा। इसमें भी कानूनी अड़चन होने पर कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत रकम देने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की कई संपत्तियां बेचकर भागा था, अब पत्नी का फोन बंद
शेरपुरिया ने जब गुजरात छोड़ा था तब वहां कई संपत्तियां बेच दी थी। कुछ इसमें बेनामी संपत्ति भी शामिल थीं। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। मंगलवार शाम को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ कर कई राज उगलवाए और दस्तावेज भी कब्जे में लिए। जहां से वह वापस जेल भेजा गया। उधर शेरपुरिया की पत्नी व उसके कई करीबी अंडरग्राउंड हो गए हैं। पत्नी का मोबाइल भी बंद है। 25 अप्रैल को संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।


बयान सही निकले तो दिल्ली-यूपी की कई बड़ी हस्तियां फंसेंगी
महाठग शेरपुरिया ने अपने बयान में दिल्ली व उत्तर प्रदेश की कई नामी हस्तियों से रिश्ते कुबूल किए हैं। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि अगर शेरपुरिया का बयान सही निकला तो कई बड़ी हस्तियां फंस सकती है। पुलिस उसे नोएडा, दिल्ली और फिर गुजरात ले गई। इन तीनों स्थानों पर उसके कई करीबियों से पूछताछ के अलावा उसके ठिकानों व दफ्तर में छानबीन की गई। गुजरात में उसके करोड़ों रुपये के टर्न ओवर और फिर दिल्ली में उसके डिफाल्टर घोषित होने की कहानी का सच भी कई लोगों से पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed