फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow-kanpur memu will cancel till 10 october

10 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी लखनऊ से कानपुर जाने वाली यह ट्रेनें

Fri, 16 Sep 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Sep 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
lucknow-kanpur memu will cancel till 10 october
ट्रेन - फोटो : demo pic

कानपुर सेक्शन पर हरौनी और जैतीपुर स्टेशन के बीच मेंटेनेंस होने के कारण लखनऊ-कानपुर मेमू 10 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इस दौरान वरुणा व एलटीटी सुपरफास्ट को रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि हरौनी-जैतीपुर सेक्शन पर मेंटेनेंस के चलते तत्काल प्रभाव से ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस रूट की ट्रेनें हफ्ते में तीन दिन प्रभावित रहेंगी। अभी दोपहर 2.40 बजे से शाम 5.40 बजे के बीच ब्लॉक लिया गया। सोमवार को लखनऊ-कानपुर मेमू(64207), कानपुर-लखनऊ मेमू(642012), लखनऊ कानपुर मेमू(64209), कानपुर लखनऊ मेमू(64252) निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन

मेंटेनेंस होने के कारण निरस्त रहेंगी ट्रेनें

lucknow-kanpur memu will cancel till 10 october
डेमो

वहीं, एलटीटी सुलतानपुर सुपरफास्ट 45 मिनट के लिए रोकी जाएगी, जबकि बृहस्पतिवार को लखनऊ-कानपुर व कानपुर लखनऊ मेमू निरस्त रहेगी। 

लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू(64274) लखनऊ जंक्शन की जगह चारबाग स्टेशन से संचालित होगी। प्रत्येक शनिवार को लखनऊ कानपुर मेमू निरस्त रहेगी और बाराबंकी मेमू लखनऊ जंक्शन की जगह चारबाग से चलेगी। 

पुणे लखनऊ एक्सप्रेस(12103) 35 मिनट रोकी जाएगी। वहीं, वाराणसी कानपुर वरुणा एक्सप्रेस(24228) वाराणसी-कानपुर की जगह लखनऊ-वाराणसी के बीच चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed