फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Jamboree program from November 23 to 29, city traffic will be disrupted for seven days; learn about t

लखनऊ: जंबूरी कार्यक्रम 23 से 29 नवंबर तक, सात दिन तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक; जानिए बदलाव

Wed, 19 Nov 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Nov 2025 09:33 PM IST
सार

Jamboree program in Lucknow: लखनऊ के वृंदावन इलाके में होने वाले जंबूरी कार्यक्रम के चलते 23 से 29 नवंबर तक शहर में ट्रैफिक बदलाव रहेगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Jamboree program from November 23 to 29, city traffic will be disrupted for seven days; learn about t
लखनऊ में होगा जंबूरी उत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत स्काउट एवं गाइड की तरफ से जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 23 से 29 नवंबर तक चलेगा। चूंकि तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लिहाजा बृहस्पतिवार से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बुधवार को यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया।

विज्ञापन


1. सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।
विज्ञापन


2. सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से सेक्टर-16 सपना एंक्लेव तिराहा, सेक्टर-15 चौराहा/ कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग से वृंदावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाहिने तेलीबाग होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-15 चौराहा /कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) या ट्रॉमा सेंटर चौराहा, सेक्टर-17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पंप ) पीजीआई तिराहा होकर जाएगा।

4. सेक्टर-18 (न्यू ट्रॉमा सेंटर) चौराहा से सपना एंक्लेव सेक्टर-16 तिराहा, सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-18 (न्यू ट्राॅमा सेंटर) चौराहा से दाहिने सेक्टर-17 वृंदावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर जाएगा।

5. सेक्टर-12 चौराहा से सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-12 चौराहा से ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।

6. ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12 नहर पुल, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।

7. सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएगा।

8. कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से ट्रांजिट हॉस्टल चौराहा से सेक्टर-18, सेक्टर-15 वृंदावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स शिव मंदिर तिराहा से सीएनजी पंप के सामने से मस्जिद तिराहा, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से सेक्टर-16 नहर पुल वृंदावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर जाएगा।


9. कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से ट्रांजिट हॉस्टल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन्स गेट तिराहा से बाबूखेड़ा गांव, हिमालयन अपार्टमेंट के पीछे से सेक्टर-16 नहर पुल वृंदावन चौराहा से बांये पीजीआई होकर जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed