फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow jalkal department launches app for complaint

जलकल ने तैयार किया मोबाइल ऐप, अब मोबाइल पर अपलोड करें समस्याएं

Tue, 01 Aug 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow jalkal department launches app for complaint
kid using mobile
जलकल विभाग ने सीवर मैनहोल की शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए मोबाइल एप लांच कर दिया है। इस पर लोग खुले या फिर टूटे मैनहोल की शिकायत फोटो सहित अपलोड कर सकेंगे। शिकायत मिलने पर जलकल विभाग उसका निस्तारण कर उसकी फोटो भी अपलोड करेगा। 
विज्ञापन


अभी एप पर सिर्फ सीवर मैनहोल से जुड़ी शिकायतें ही की जा सकती हैं, लेकिन बाद में इसमें पेयजल से जुड़ी शिकायतों को को भी दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी।

जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतें अभी तक नगर निगम के ही कंट्रेाल रूम में ऑनलाइन और फोन के जरिए दर्ज होती हैं। जलकल विभाग में इसके लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं था। 
विज्ञापन


नगर निगम के कंट्रोल रूम में जलकल विभाग से जुड़ी सीवर या पेयजल समस्या की जो शिकायतें दर्ज होती हैं, वह फिर जलकल के संबंधित अधिकारियों को उनके मोबाइल फोन पर ट्रांसफर की जाती हैं। अब जलकल विभाग ने अपना एप बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दर्ज होगी शिकायत

lucknow jalkal department launches app for complaint
डेमो प‌िक

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि एप पर शिकायत दर्ज करना बहुत आसान है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप पर जाने के बाद तीन स्टेप हैं। पहला फोटो अपलोड करना, दूसरा स्टेप शिकायत का है। 

इसमें तीन आप्शन मैनहोल ढक्कन टूटा है, मैनहोल ओवर फ्लो है या मैनहोल खुला है, होंगे। इसके बाद तीसरा स्टेप किस एरिया की शिकायत है, यह दर्ज करना होगा। 

इसके बाद सब्मिट करने पर शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद शिकायत का आईडी नंबर जनरेट होगा। उस नंबर से शिकायतकर्ता बाद में जानकारी हासिल कर सकेगा।

पेयजल की शिकायतें भी जल्द होंगी दर्ज
जलकल महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि अभी एप पर सिर्फ सीवर मैनहोल से जुड़ी शिकायतों की ही सुविधा है। जल्द ही इसमें पेयजल से जुड़ी शिकायतों को भी दर्ज कराया जा सकेगा। 

मसलन, कहां पाइप लाइन टूटी है और कहां पानी नहीं आ रहा है, सारी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। एप पर शुरआत में तो एक महीने में करीब 120 शिकायतें आईं मगर अब यह संख्या कम हो गई है।

इनसे करें नगर निगम से संबंधित शिकायत 
कंट्रोल रूम- कंट्रोल रूम नम्बर-  0522-2307770, 2307783, 2307782, 9415607789 
वेबसाइट-www.lnnpgrs.in
जलकल कंट्रोल रूम नम्बर-7525002626

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed