फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow is coldest in uttar pradesh

यूपी में लखनऊ सबसे ठंडा, 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Tue, 19 Jan 2016 10:43 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
lucknow is coldest in uttar pradesh

सर्दी के तेवर सोमवार को और तीखे हो गए। राजधानी 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे सूबे से सबसे ठंडी रही। इस सीजन का यह सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन


इसके साथ ही पिछले दो साल में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड भी टूट गया। राजधानी के बाद दूसरे स्थान पर मेरठ रहा जहां रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सुबह कोहरा...दिन भर बर्फीली हवाएं...और लुढ़क गया पारा
सोमवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ा तो 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती बर्फीली हवाओं ने ठिठुराना शुरू कर दिया। दिन का तापमान भले ही 19.8 दर्ज हुआ लेकिन गलन ने पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 5.5 डिग्री की गिरावट

lucknow is coldest in uttar pradesh

पिछले तीन दिनों से रात के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 16 जनवरी को रात का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो रविवार को 3.9 और सोमवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

अभी कंपाएगी सर्दी

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के मुताबिक शीतलहरी फिलहाल जारी रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गलन से रातें और भी सर्द हो जाएंगी। शहर के कई इलाकों में सुबह तक कोहरा रहेगा।

2013 में तो -0.7 दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान
पिछले दस सालों में जनवरी में सबसे कम तापमान 2013 में -0.7 दर्ज हुआ था। इससे पहले 2011 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed