फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Intimidated by entering the house, take back the case or else I will kill my life and pick up my daughter.

लखनऊ : घर में घुसकर धमकाया, केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार दूंगा और बेटी को उठा ले जाऊंगा 

Fri, 05 Mar 2021 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: Intimidated by entering the house, take back the case or else I will kill my life and pick up my daughter.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
गोमती नगर में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से शोहदे के हौसले बढ़े हुए हैं। जेल से छूटे प्रकाश सिंह ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर बवाल किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां को पीटा और धमकाया कि केस वापस ले लो नहीं तो बेटी को उठवा लूंगा। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

 
गोमतीनगर निवासी नाबालिग एक निजी स्कूल की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि शोहदे प्रकाश सिंह से उनका पूरा परिवार परेशान है। उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ती है। शोहदा अक्तूबर से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी के आपबीती बताने के बाद उन्होंने पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रकाश सिंह का दुस्साहस बढ़ गया। इस पर परिवार ने शोहदे को समझाया तो वह धमकाने लगा। डरी सहमी बेटी ने परिवार की सुरक्षा के लिए नवंबर में ट्यूशन जाना छोड़ दिया। इससे चिढ़ा शोहदा मौका पाकर 26 दिसंबर की रात को छात्रा के घर में घुस गया और उसके परिवार के साथ बदसुलूकी की। विरोध करने पर छात्रा से हाथापाई भी की। दूसरे दिन जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। गोमतीनगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रकाश सिंह को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है। 27 फरवरी को नशे में धुत प्रकाश सिंह उनके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी व बेटी अकेली थी। विरोध करने पर आरोपी प्रकाश ने उनकी पत्नी से मारपीट भी की। परेशान छात्रा के पिता ने बृहस्पतिवार को गोमती नगर थाने में उसके खिलाफ  दोबारा तहरीर दी है। आरोप है कि प्रकाश धमकी दे रहा है कि केस वापस लो नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा और तुम्हारी बेटी को उठा ले जाऊंगा। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ  गोमती नगर थाने में फिर तहरीर दी है। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed