फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Innocent burnt alive in house fire due to short circuit, village stunned by explosions due to explosion of two cylinders in kitchen

लखनऊ : शार्ट सर्किट से घर में लगी आग में जिंदा जली मासूम, रसोईघर में दो सिलेंडर फटने से धमाकों से दहला गांव

Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए जिसके धमाके से पूरा इलाका दहल गया।

विज्ञापन
Lucknow: Innocent burnt alive in house fire due to short circuit, village stunned by explosions due to explosion of two cylinders in kitchen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिहाबाद के खड़ौहा स्थित संतनगर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। हादसे में कमरे में सो रही ढाई साल की मासूम बच्ची पायल जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए जिसके धमाके से पूरा इलाका दहल गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिह के मुताबिक, खड़ौहा के संतनगर निवासी छोटू के घर में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। हादसे के समय छोटू मजदूरी करने गया था। वहीं उसकी पत्नी रूबीना आंगन में काम कर रही थी। जबकि बेटी पायल कमरे के अंदर सो रही थी। अचानक कमरे से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा जिसे देखकर रूबीना ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन


इस दौरान रसोई घर में रखा हुआ सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे एक के बाद एक दो धमाके हुए। इन धमाकों से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों ने पानी का इंतजाम कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक मासूम पायल कमरे के अंदर जिंदा जल गई थी। किसी तरह आग बुझी तो अंदर से पायल का जला हुआ शव मिला। परिजनों के मुताबिक, पायल इकलौती संतान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed