{"_id":"626011b2bfa0000e404d3312","slug":"lucknow-hookah-bar-was-running-in-the-restaurant-two-arrested-three-hookah-pipe-and-flavor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार, तीन हुक्का, पाइप व फ्लेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार, तीन हुक्का, पाइप व फ्लेवर बरामद
Wed, 20 Apr 2022 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:29 PM IST
सार
कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए न्यायालय ने हुक्का बार संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी देवांश और सुभाष हुक्का बार चला रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार 24 जनवरी को भी देवांश, सुभाष को उसके साथी शिवपूजन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हुक्का बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र के नीलगिरी चौराहे पर कपड़ा कोठी के करीब लक्स रेस्टोरेंट हैं। इस रेस्टोरेंट के मालिक हाईकोर्ट के रोक के बाद भी हुक्का बार चला रहे थे। शिकायत होने पर पुलिस ने छापा डाला। मौके से दो संचालक दबोचे गये। वहीं तीन हुक्का, पाइप व फ्लेवर बरामद हुआ है। पुलिस इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक कानपुर नगर चकेरी निवासी देवांश सिंह और प्रतापगढ़ संग्रामगढ़ निवासी सुभाष यादव को पकड़ा गया है। उनके मुताबिक नीलगिरी चौराहा स्थित कपड़ा कोठी के पास रेस्त्रां की आड़ लेकर हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसआई कपिल कुमार राणा की टीम ने छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए न्यायालय ने हुक्का बार संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी देवांश और सुभाष हुक्का बार चला रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार 24 जनवरी को भी देवांश, सुभाष को उसके साथी शिवपूजन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी दोबारा से हुक्का बार चलाने लगे थे।
विज्ञापन