फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Honey trap girl Komal's network has spread across the country, has also made many traders of Noida a victim, police caught another crook

लखनऊ : देशभर में फैला है हनी ट्रैप गर्ल कोमल का नेटवर्क, नोएडा के कई व्यापारियों को भी बना चुकी शिकार, पुलिस ने एक और बदमाश दबोचा

Sun, 28 Nov 2021 10:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 10:52 AM IST
सार

कुछ समय पहले ही उसने नोएडा के दो बड़े व्यापारियों को भी हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूली थी।

विज्ञापन
Lucknow: Honey trap girl Komal's network has spread across the country, has also made many traders of Noida a victim, police caught another crook
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीजीआई इलाके में आवास विकास के कर्मचारी संग जबरन अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस जिस कोमल को तलाश रही है उसके गैंग का पूरे देश में नेटवर्क है। खास बात ये भी है कि ये गैंग लखनऊ से ही संचालित हो रहा है। कुछ समय पहले ही उसने नोएडा के दो बड़े व्यापारियों को भी हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूली थी। ये खुलासा शनिवार को पीजीआई पुलिस के हत्थे चढ़े कोमल के साथी अवधेश सिंह से पूछताछ में हुआ।

विज्ञापन


पीजीआई पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी, साउथ सिटी में रहने वाली कोमल ने देशभर में तमाम लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की ब्लैकमेलिंग की है। जुलाई में उसने नोएडा के दनकौर मंडी निवासी एक व्यापारी को वीडियो कॉल करके अश्लील क्लिप बनाकर लाखों रुपये वसूले थे। थाना धर्मकोट की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोमल ने जुलाई में ही नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 ए में रहने वाले एक व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद 10 लाख रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन


पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि घर दिखाने के बहाने बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने के मामले में आवास विकास परिषद के कर्मचारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कोमल के साथी सुनील और कौशल को 24 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को इसी गैंग के अवधेश सिंह को भी पकड़ा गया है। कोमल व उसका साथी जुगनू फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के टीचर की मौत में भी कोमल पर घूमी शक की सूई 
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के टीचर ने हनी ट्रैप में फंसकर पिछले साल खुदकुशी कर ली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लखनऊ की दिव्या दीक्षित ने फेसबुक पर दोस्ती कर टीचर को प्रेमजाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल करके लाखा रुपये वसूल लिए थे। वसूली से परेशान होकर टीचर ने आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस को आशंका है कि कोमल या उसी के गैंग की किसी लड़की ने नाम बदलकर टीचर को जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग की थी। 

सचिवालय के अधिकारी भी बन चुके हसीनाओं के शिकार
सचिवालय के कुछ अधिकारी भी इसी तरह हसीनाओं के जाल में फंस चुके हैं। अगस्त माह में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव भी ऐसे ही एक मामले में फंस गए थे। मेसेंजर पर वीडियो कॉल करके उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई थी। इससे परेशान होकर उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 


विभूतिखंड पुलिस के हत्थे चढ़े थे हनी ट्रैप गैंग के दो बदमाश
विभूतिखंड पुलिस ने दिसंबर 2020 में हनीट्रैप गैंग के सचिन रावत और कहकशा खान को गिरफ्तार किया था। इन शातिरों ने एक डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर अगवा करके 30 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। मगर इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़े अन्य लोग फरार हो गए थे। माना जा रहा कि कोमल और पुलिस गिरफ्त में आए उसके साथी इसी गिरोह से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed