{"_id":"5da895f58ebc3e93b9524278","slug":"lucknow-high-court-security-heightened-cctv-cameras-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बढ़ेगी हाईकोर्ट की सुरक्षा, सभी जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बढ़ेगी हाईकोर्ट की सुरक्षा, सभी जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 17 Oct 2019 09:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Lucknow High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट लखनऊ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस किया जा रहा है। इसके तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई है।
हाईकोर्ट परिसर के एक सेक्शन से मुकदमे की फाईल गायब होने के बाद से सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ गए हैं। हाईकोर्ट इस मुद्दे पर नाराजगी जता चुका है। अदालत ने सभी सेक्शन व ऐसे सभी स्थानों जहां कर्मचारियों व बाहरी लोगों का आवागमन है, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं। अदालत ने हाईकोर्ट के सीनियर रजिस्ट्रार को इस बाबत जरूरी कार्यवाही के लिए निर्देश दिए थे।
अदालत की नाराजगी के बाद हाईकोर्ट लखनऊ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का फिर से आकलन किया जा रहा है। इसके लिए सीनियर रजिस्ट्रार और गृह सचिव ने बैठक कर सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं व इसके तहत उठाए जाने वाले संभावित कदमों पर चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किए जाने को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट के जल्द आने की संभावना है। जिसके फौरन बाद कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।