Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Heavy vehicles will be diverted due to the Chaurasi Kosi Parikrama, which will be implemented

Lucknow : चौदह कोसी परिक्रमा की वजह से भारी वाहनों का डायवर्जन, 29 अक्तूबर से लागू होगी व्यवस्था

Tue, 28 Oct 2025 10:24 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 10:24 PM IST
सार

एक नवंबर को शाम छह से दो नवंबर की सुबह आठ बजे तक रहेगा। इसी तरह से चार नवंबर को दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Heavy vehicles will be diverted due to the Chaurasi Kosi Parikrama, which will be implemented
हाईवे पर नवाबगंज के पास डायवर्जन होने से दूसरी लेन के लिए मुड़ता डंपर। संवाद

विस्तार

विज्ञापन

चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन 29 अक्तूबर की शाम छह बजे से 31 अक्तूबर की सुबह आठ बजे परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगा। वहीं एक नवंबर को शाम छह से दो नवंबर की सुबह आठ बजे तक रहेगा। इसी तरह से चार नवंबर को दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस संबंध में मंगलवार को यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया।

1. कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः

कानपुर से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें व अन्य भारी वाहन कानपुर से फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

2. उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहन :

उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन उन्नाव के दही चौकी से पुरवा, मौरावा, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे। या बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः

सीतापुर से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन चाहलारी होते हुए बहराइच से गोंडा/ बलरामपुर होकर जाएंगे। या सीतापुर से इटौंजा, कुम्हरांवा, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।

4. हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहनः

हरदोई से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इटौंजा, कुम्हरांवा, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।

5. सुल्तानुपर रोड/हैदरगढ़ (जनपद बाराबंकी) की तरफ से आने वाले भारी वाहनः  
 

सुल्तानपुर रोड से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।

6. रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनः

रायबरेली रोड से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ को जाने वाले भारी वाहन बछरांवा से हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed