फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Heat set a record on Friday, mercury crossed 41, hot winds will continue like this for three days

लखनऊ: शुक्रवार को गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, पारा 41 के पार, तीन दिन ऐसे ही चलते रहेंगे गर्म हवा के थपेड़े

Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
सार

Heat wave in Lucknow: 2024 में 19 अप्रैल सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम पारे में भी रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई। 

विज्ञापन
Lucknow: Heat set a record on Friday, mercury crossed 41, hot winds will continue like this for three days
लखनऊ के साथ आसपास के जिलों का तापमान भी 40 के पार रहा।

विस्तार

ग्रीष्मकालीन सीजन में अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन शुक्रवार रहा। यहां पर दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार की तुलना में दिन के पारे में 1.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रात का पारा भी 3,7 डिग्री चढ़ा और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग अभी और गर्मी बढ़ने के आसार जता रहा है।

विज्ञापन


हर घंटे चढ़ा पारा, तेज रफ्तार हवा भी चलती रही
मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, दोपहर होते ही पारे का चढ़ना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे पारा 39 डिग्री था। एक बजे 40 डिग्री रिकार्ड हुआ, जबकि 2 बजे से यह 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं तेज रफ्तार हवा भी क्रमिक रूप से तेज और धीमी होती रही। हालांकि दोपहर में सड़कों पर राह चलते या दोपहिया वाहन चलाते वक्त गर्म हवा लू की तरह महसूस हो रही थी।
विज्ञापन


अप्रैल के अंत में ही उच्चतम स्तर तक जाता है तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों का रिकार्ड बता रहा है कि बीते 13वर्षों में अप्रैल में दिन का उच्चतम तापमान 2022 में 45.1 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। लेकिन ये अप्रैल की 30 तारीख को था। इसी तरह 2019 में 44..6 डिग्री तापमान था और ये भी माह के अंतिम दिन था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य अप्रैल में इतना तापमान मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चार दिन तक चलते रहेंगे गर्म हवा के थपेड़े
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लू तो नहीं चल रही। लेकिन तीन चार दिन तक गर्म रात बनी रहेगी। दिन में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहने के आसार हैं। पारा 40 डिग्री से नीचे जाने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed