{"_id":"69cc031a1790a225c808cf41","slug":"lucknow-guidelines-received-for-kerosene-distribution-sop-awaited-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: केरोसिन वितरण की मिली गाइडलाइन, एसओपी का इंतजार, सिर्फ दो पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: केरोसिन वितरण की मिली गाइडलाइन, एसओपी का इंतजार, सिर्फ दो पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी केरोसिन
Tue, 31 Mar 2026 10:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:53 PM IST
सार
केरोसिन ऑयल बेचने के लिए दो पेट्रोल पंपों का चयन किया जाना है। 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टोर करने की अनुमति है, लेकिन अभी यह तय नहीं हो सका है कि पेट्रोल पंप शहरी क्षेत्र के होंगे या ग्रामीण क्षेत्र के।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गैस किल्लत के बीच सरकार ने केरोसिन ऑयल की फिर से बिक्री का आदेश जारी किया है, जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों को इस विषय से जु़डी गाइडलाइन भी भेजी गई हैं। हालांकि, वह कौन से पेट्रोल पंप होंगे जहां केरोसिन मिलेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक, केरोसिन ऑयल बेचने के लिए दो पेट्रोल पंपों का चयन किया जाना है। 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टोर करने की अनुमति है, लेकिन अभी यह तय नहीं हो सका है कि पेट्रोल पंप शहरी क्षेत्र के होंगे या ग्रामीण क्षेत्र के। यह भी तय नहीं हो सका है कि पेट्रोल पंप से ही बिक्री होगी या राशन की दुकान से। हम लोगों को एसओपी का इंतजार है। निर्देश के मुताबिक केरोसिन वितरण के लिए सभी पेट्रोल पंप तैयार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजधानी लखनऊ में सिलिंडर की भारी किल्लत, आपूर्ति विभाग की छापेमारी में मिले दर्जनों भरे सिलिंडर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव, तीन अफसरों के नाम किए गए शामिल
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि पूरी एसओपी नहीं आई है। क्या मूल्य होगा और कितनी मात्रा दी जाएगी, इस पर भी कुछ स्थिति साफ नहीं है।
तेजी से तलाश रहे केरोसिन स्टोव
सरकार भले ही केरोसिन ऑयल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है लेकिन अभी बाजार से स्टोव गायब हैं। बर्तन दुकानदार उमेश जायसवाल बताते हैं कि लोग अभी से पूछने लगे हैं कि स्टोव कब मिलेंगे? लेकिन अभी किसी बाजार में स्टोव उपलब्ध नहीं हैं। हम लोग भी इधर-उधर तलाश कर रहे हैं, जिससे स्टॉक मेंटेन कर सकें।