फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Proposal for permanent DGP sent to UPSC again, names of three officers included

UP : स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव, तीन अफसरों के नाम किए गए शामिल

Tue, 31 Mar 2026 08:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 31 Mar 2026 08:56 PM IST
सार

यूपी में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार वर्तमान डीजीपी को ही स्थायी कर सकती है।

विज्ञापन
UP News: Proposal for permanent DGP sent to UPSC again, names of three officers included
राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से स्थायी डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो बीते सप्ताह भेजे गए संशोधित प्रस्ताव में 1994 बैच तक के अफसरों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बीते माह भेजे गए प्रस्ताव को आयोग ने कुछ आपत्तियों के साथ वापस कर दिया था। आयोग ने बीते वर्ष डीजीपी का पद रिक्त होने पर आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के बारे में जानकारी मांगी थी। अब संशोधित प्रस्ताव में आयोग को सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अप्रैल लगते ही प्रदेश में बढ़ने जा रही है तपिश, तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जानिए कितनी ढीली करनी पड़ सकती है जेब; लिस्ट जारी


अब आयोग प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए आईपीएस अधिकारियों में से वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल बनाकर वापस भेजेगा, जिसमें से किसी एक को स्थायी डीजीपी बना दिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को ही स्थायी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed