{"_id":"65118435fddd6293240b4af3","slug":"lucknow-guards-beat-boyfriend-and-girlfriend-with-sticks-in-janeshwar-mishra-park-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्डों ने प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से पीटा, गोमती नगर थाने में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्डों ने प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से पीटा, गोमती नगर थाने में दर्ज हुआ केस
Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
सार
अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी अनंत कुमार सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक शनिवार शाम वह महिला मित्र के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने गए थे।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क, फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनेश्वर मिश्र पार्क महिला मित्र के साथ सैर करने आए युवक व युवती के साथ वहां के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने रविवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में केस भी दर्ज कराया है।
अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी अनंत कुमार सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक शनिवार शाम वह महिला मित्र के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने गए थे। पार्क में बैठ कर दोनों लोग बात कर रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे दो सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचे और बिना किसी बात के अनंत कुमार की महिला मित्र के पैर पर डंडा मार दिया।
इस बात पर अनंत कुमार ने विरोध किया तो गार्डों ने मिलकर अनंत कुमार की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी गार्डों ने उन लोगों को धमकी भी दी। अनंत कुमार और उनकी महिला मित्र किसी तरह अपनी जान बचाकर पार्क से बाहर निकले। अनंत कुमार का आरोप है कि डंडा लगने से उनके पैर की हड्डी में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना अनंत कुमार ने पुलिस को दी। इस मामले में रविवार को पीड़ित अनंत कुमार ने पार्क के दो अज्ञात गार्डों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी गार्डों के बारे में पता लगाया जा रहा है।