फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Girls stage protest at university mess over poor quality food; their health deteriorated due to the f

लखनऊ: विवि में मेस के खराब खाने को लेकर धरने पर बैठी छात्राएं, खाने की वजह से बिगड़ी थी तबियत

Wed, 25 Feb 2026 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Feb 2026 10:45 PM IST
सार

Lucknow University: लॉ फैकल्टी तृतीय वर्ष की छात्रा मेघना शाह ने दोपहर में मेस का खाना खाया था। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं। इसी मुद्दे पर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। 

विज्ञापन
Lucknow: Girls stage protest at university mess over poor quality food; their health deteriorated due to the f
धरने पर बैठीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बुधवार शाम छात्राएं धरने पर बैठ गईं। दूषित खाने के विरोध में हॉस्टल की छात्राओं ने रात का भोजन भी नहीं किया और उपवास रखकर नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसे गए भोजन से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद भी प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लॉ फैकल्टी तृतीय वर्ष की छात्रा मेघना शाह ने दोपहर में मेस का खाना खाया था। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं और वह बेहोश हो गईं। साथ रहने वाली छात्राओं ने उन्हें संभाला। मेघना का कहना है कि दाल में कीड़े जैसी चीज नजर आई और उसका स्वाद व बनावट अजीब थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। शाम तक उनकी बिगड़ती हालत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


छात्राओं ने वार्डन जाह्नवी और हॉस्टल की प्रोवोस्ट नीतम सिंह को सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समय पर डॉक्टर उपलब्ध न होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मेस की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, पर सुधार नहीं हुआ। छात्राओं ने साफ और सही गुणवत्ता वाला भोजन और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed