फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Girl attempts self-immolation in front of Vidhansabha

लखनऊ: विधानसभा के सामने युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश, पहले पेट्रोल पिया, फिर उड़ेला, पुलिस ने दबोचा

Tue, 08 Aug 2023 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2023 08:44 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि बागपत पुलिस उसके भाई की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से परेशान होकर उसने विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

विज्ञापन
Lucknow: Girl attempts self-immolation in front of Vidhansabha
विधानसभा के सामने युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार दोपहर विधान भवन के बाहर बागपत की रहने वाली एक महिला ने पहले पेट्रोल पिया और फिर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत की बात यह रही है कि पहले से तैनात पुलिस वालों ने महिला को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इसके बाद उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन




महिला का आरोप है कि बागपत पुलिस उसके भाई की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से परेशान होकर उसने विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर हजरतगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बागपत के छपरौली निवासी सुमन अपने परिवार संग रहती है। सुमन के अनुसार उसके भाई अरविंद पुलिस विभाग में सिपाही था और मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात था। 27 मार्च को भाई अरविंद मेरठ स्थित ससुराल जाने के की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गया।
विज्ञापन


परिजनो ने अरविंद के गायब होने की एफआईआर बागपत के छपरौली थाने में दर्ज कराई थी। गायब होने के आठ दिन बाद उसके भाई का शव गंग नहर में मिला था। इस मामले में अरिवंद की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा। सुमन का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी बागपत ले लेकर अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात पर पर कार्रवाई कुछ नहीं हुई। बागपत पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर सुमन मंगलवार को पिता और एक रिश्तेदार के साथ लखनऊ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार करने आयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर वह विधानभवन के सामने पहुंची। वहां पहुंचते ही उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकाल ली और पहले पेट्रोल पीया और फिर ऊपर उड़ेल लिया। महिला को पेट्रोल डालते ही देख वहां मौजूद पुलिस वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस वालों ने सुमन को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर हजरतगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फौरन सुमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल हजरतगंज पुलिस ने घटना की सूचना बागपत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed