फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow gangrape victim family rejects police report

'वो कमजोर नहीं थी, दरिंदे का मुंह नोच लेती'

Thu, 24 Jul 2014 02:20 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
lucknow gangrape victim family rejects police report

‘भाभी इतनी कमजोर नहीं थी कि दरिंदे का मुंह तक नहीं नोंच सकीं।’ मोहनलालगंज कांड में पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए मृतका के देवर ने कहा कि वारदात अकेले रामसेवक ने नहीं की।

विज्ञापन


उसके साथ जरूर कुछ और लोग होंगे जिन्हें पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है। देवरिया के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक देवर ने कहा कि भाभी ने किडनी भले ही दान कर दी हो लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर नहीं थीं।
विज्ञापन


वह देवरिया से बस से दो बोरे राशन अकेले ही लाती थीं। अगर सिर्फ एक व्यक्ति होता तो स्वाभाविक रूप से उसके मुंह पर हमला करतीं।

गार्ड के चेहरे पर खरोंच के निशान नहीं

lucknow gangrape victim family rejects police report

मृतका के देवक के अनुसार पुलिस ने जिस रामसेवक को गिरफ्तार किया है, उसके सिर्फ हाथों में ही खरोंच के निशान हैं।

गले या शरीर के अन्य हिस्सों में कोई निशान नहीं है। इससे स्पष्ट है कि उसके साथ और भी लोग होंगे।

देवर ने कहा कि भाई की मौत के बाद भाभी और बच्चे लखनऊ में अकेले कैसे रहेंगे, इस बात से पूरा परिवार परेशान था।

उन्हें कई बार लखनऊ से गांव चलने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुईं।

निकाला पानी पर नहीं मिला मोबाइल

lucknow gangrape victim family rejects police report

मोहनलालगंज कांड की शिकार महिला और आरोपी रामसेवक यादव का मोबाइल फोन तलाशने के लिए पुलिस ने बुधवार को भी सुबह से शाम तक कवायद की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन अभी नहीं मिला है।

आरोपी रामसेवक की रिमांड बृहस्पतिवार सुबह खत्म होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस की टीम बुधवार सुबह से ही रामसेवक को लेकर बलसिंहखेड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय पहुंच गई थी।

यहां एक बार फिर रामसेवक से मोबाइल फोन छीनकर फेंकने की जगह के बारे में पूछताछ की। रामसेवक पुलिस को उसी जगह ले गया जहां पहले दिन ले गया था। वहां आसपास झाड़ियां और पानी व कीचड़ से भरे गड्ढे थे।

पुलिस टीमों ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से जेनरेटर व मोटर लगाकर पानी निकाला। इसके बाद कीचड़ में मोबाइल फोन की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed