फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only if libraries become vibrant again will the culture of study flourish.

Lucknow News: लाइब्रेरी फिर हों जीवंत, तभी बढ़ेगी अध्ययन की संस्कृति

Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Only if libraries become vibrant again will the culture of study flourish.
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया पुस्तक का विमोचन। - संवाद 
लखनऊ। समाज में पुस्तकों और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरियों को फिर से जीवंत करने की जरूरत है। नई पीढ़ी को गूगल और चैटजीपीटी के साथ अपनी संस्कृति और विरासत से भी जोड़ा जाना चाहिए। यह बात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित अर्बन क्लब में आयोजित महफिल-ए-टिकैत राय कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ और उसकी विरासत पर चर्चा करते हुए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। कार्यक्रम के संयोजक नवल कांत सिन्हा ने कहा कि किसी शहर की पहचान केवल उसकी इमारतों से नहीं होती, बल्कि वहां के लोगों, संस्कृति और इतिहास से भी होती है। उन्होंने रूमी दरवाजे का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी ऐतिहासिक इमारत के पीछे छिपी कहानी उसकी खूबसूरती व महत्व को और बढ़ा देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेखक संदीप के पांडेय की पुस्तक नेपाल चैप्टर का विमोचन किया गया। पुस्तक में भारत की दृष्टि से नेपाल के अपराध-भूगोल, खुफिया एजेंसियों और अंडरवर्ल्ड के बीच के द्वंद्व को केंद्र में रखा गया है। वहीं, ‘चकल्लस ए चायनीज’ सत्र में राघव प्रकाश ने लखनऊ में बढ़ते चाइनीज खान-पान के चलन और हाईजीन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजल से सजी महफिल

अंतिम सत्र में बेगम अख्तर की जयंती की पूर्व संध्या पर गजल समारोह हुआ। अथर्व इशित ने बेगम अख्तर के जीवन, संघर्ष और संगीत जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शायर मजाज और लखनऊ के इतिहासकार योगेश प्रवीन का भी जिक्र किया और बताया कि लखनऊ से जुड़ी इन तीनों महान विभूतियों का जन्म अक्तूबर में हुआ था। इसके बाद मिथिलेश लखनवी और अंजली पटेल ने गजलों की प्रस्तुति से महफिल को यादगार बना दिया। इस मौके पर राय रवि बली, डिंपल त्रिवेदी, मनीष मिश्रा, सुनीता ऐरण, राज स्मृति, उमाशंकर दुबे, मुकेश बहादुर सिंह, आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed