फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trial of Kabaddi teams in Lucknow University on 9th

Lucknow News: लविवि में कबड्डी टीमों के ट्रायल नौ को

Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Trial of Kabaddi teams in Lucknow University on 9th
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद ने नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स 2026-27 के लिए टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के चयन के लिए नौ अक्तूबर को ट्रायल होंगे। ये ट्रायल विश्वविद्यालय के प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी आठ अक्तूबर की शाम पांच बजे तक क्रीड़ा परिषद कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। पंजीकरण के समय छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वर्तमान फीस रसीद की मूल प्रति लानी होगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र और अंकपत्र भी आवश्यक हैं। स्नातक या परास्नातक के अंकपत्र की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। पंजीकरण फॉर्म भरा हुआ और कॉलेज के प्राचार्य की ओर से सत्यापित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed