{"_id":"60b3956e8ebc3e59b44387eb","slug":"lucknow-frauded-woman-by-becoming-inspector-of-crime-branch-converted-to-porn-video-and-converted-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर महिला को फंसाया, अश्लील वीडियो बना धर्म बदल कर किया निकाह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर महिला को फंसाया, अश्लील वीडियो बना धर्म बदल कर किया निकाह
Mon, 31 May 2021 09:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 May 2021 09:31 AM IST
सार
लखनऊ में एक युवक ने पहले हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। जबकि उसकी पहले से तीन पत्नी और सात बच्चे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उस पर रौब जमाने के लिए खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसका धर्म बदलवा दिया। फिर निकाह कर ली। वहीं जब युवती को पता चला कि जिससे उसने निकाह किया है। उसकी पहले से तीन पत्नी और सात बच्चे हैं। पीड़िता के होश उड़ गये। इंदिरानगर थाने में शनिवार रात को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। रविवार सुबह आरोपी आबिद हावरी उर्फ आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी आबिद हावरी उर्फ आदित्य सिंह की युवती से पहली मुलाकात 2015 में हुई थी। आबिद युवती के घर किराए पर कमरा लेने गया था। वहां कमरा लेने के लिए उसने अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। उसी समय युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की। युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। पुलिस के मुताबिक आबिद मूलरूप से आजमगढ़ के बखरा फूलपुर का रहने वाला है। लखनऊ में उसने सुशांत गोल्फ सिटी के क्रिस्टल पैराडाइज के ई-ब्लॉक में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस से संबंधित रखे थे फर्जी दस्तावेज
सुशांत गोल्फ सिटी वाले फ्लैट में उसने अपना कार्यालय खोल रखा था। पुलिस के मुताबिक कई असलहे रखे हैं। कई फाइलों में पुलिस से संबंधित फर्जी दस्तावेज पुलिस ने बरामद किये। यही दस्तावेज देखकर युवती को विश्वास हो गया। युवती को आबिद कई बार लेकर गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की अश्लील वीडियो बनाई। उसे वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने 12 मई 2016 को जबरन डरा धमकाकर महिला के घर में ही उससे निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसका नाम बदलकर आयशा के नाम से मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बनवाया। आए दिन प्रताड़ित करता था। इस दौरान पता चला कि तीन शादियां पहले वह और कर चुका है। जिनसे उसके सात बच्चे हैं।
बाराबंकी, हैदरगढ़ और सुलतानपुर में बताता था पोस्टिंग
पीड़िता के मुताबिक आबिद अपनी गाड़ी में पुलिस का लोगो लगाकर उसके घर आता था। वर्दी कभी नहीं पहनकर आया वह वर्दी में फोटो दिखाता था। पूछने पर बोलता था कि क्राइम ब्रांच वाले वर्दी में नहीं रहते हैं। उसने अपनी पोस्टिंग बाराबंकी क्राइम ब्रांच, हैदरगढ़, सुलतानपुर में बताई। पीड़िता ने बताया कि आबिद अपने गांव बखरा से पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।