फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow 4 New Covid Cases Reported Active Tally Reaches 21 Amid Rising Infections UP Latest News

Lucknow Covid Update: मिले चार नए कोरोना संक्रमित, अब तक 33 मामले आ चुके हैं सामने, अभी 21 एक्टिव केस

Mon, 16 Jun 2025 12:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Jun 2025 12:24 PM IST
सार

Corona Case in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। 

विज्ञापन
Lucknow 4 New Covid Cases Reported Active Tally Reaches 21 Amid Rising Infections UP Latest News
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lucknow News: राजधानी में रविवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो मरीज केजीएमयू में भर्ती हैं। लक्षण आने पर डॉक्टरों ने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो अन्य मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में एक महिला मरीज पिछले पंद्रह दिन से भर्ती है। डाॅक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। महिला मरीज में लक्षण आने पर डॉक्टरों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा मरीज केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों का कहना है दोनों मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। इसके अलावा एक संक्रमित मटियारी चिनहट व दूसरा अलीगंज से मिला है। जिले में अब तक कोविड के 33 मामले मिल चुके हैं। इसमें 21 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन

राजधानी की चार सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन बंद

 राजधानी के चार सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन ठप पड़े हैं। कहीं गाइनकोलॉजिस्ट का संकट है तो कहीं एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (बेहोशी के डॉक्टर) का। ऐसे में गर्भवतियों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब हुई है। सीएमओ का कहना है कि जिन सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन बंद हैं, वहां डॉक्टरों की तैनाती कराई जा रही है।

शहर में 20 सीएचसी संचालित हो रहे हैं। अफसरों का दावा है कि 16 सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन हो रहे हैं, जबकि चार सीएचसी में विशेषज्ञ न होने से यह संभव नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण यहां आने वाली गर्भवती को क्वीनमेरी, डफरिन व झलकारीबाई अस्पताल भेजा जा रहा है।

गुडंबा, नगराम व बेहटा सीएचसी में गाइनकोलॉजिस्ट व एनेस्थिसियोलॉजिस्ट नहीं है। ऑन कॉल बेहोशी के डॉक्टर मिलने बाद भी गाइनकोलॉजिस्ट न होने सिजेरियन बंद हैं। वहीं, चिनहट स्थित मदर एंड चाइल्ड विंग में गाइनकोलॉजिस्ट तैनात होने बाद भी सिजेरियन नहीं हो रहे हैं।

बेहोशी के करीब पंद्रह डॉक्टर
सीएमओ के अधीन स्थायी व अस्थायी डॉक्टर मिलाकर करीब 15 एनेस्थिसियोलॉजिस्ट हैं। इनमें कई सरकारी डॉक्टर ऑन कॉल सेवाएं दे रहे हैं। इसके बदले एनएचएम के जरिये उन्हें भुगतान भी किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि एनएचएम के जरिये भुगतान अभी तक लंंबित पड़ा है। ऐसे में वे सेवाएं देने में आनाकानी कर रहे हैं।

अफसरों ने डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश
सीएचसी में कार्यरत कई गाइनकोलॉजिस्ट पूरे माह में एक-दो केस ले रही हैं, जबकि आदेश महीने में पांच केस लेने का है। इसे लेकर अफसरों ने गाइनकोलॉजिस्ट के जरिये माह भर में कराए गए सिजेरियन का रिकार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थिति का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed