{"_id":"621b9db32e96750ab42e5f5d","slug":"lucknow-former-circle-excise-inspector-of-unnao-arrested-stf-took-action-in-tapri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : उन्नाव का पूर्व सर्किल आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, टपरी कांड में एसटीएफ ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : उन्नाव का पूर्व सर्किल आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, टपरी कांड में एसटीएफ ने की कार्रवाई
Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
सार
एसटीएफ ने करोड़ों रुपये की एक्साइस ड्यूटी टैक्स चोरी के मामले का भंडाफोड़ मार्च 2021 में किया था और आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने उन्नाव के पूर्व सर्किल आबकारी निरीक्षक रविंद्र किशोर चौधरी को उन्नाव से गिरफ्तार किया है। चौधरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रविंद्र सहारनपुर के टपरी स्थित कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड की फैक्ट्री से नकली बिल्टी पर शराब निकासी कर बड़े पैमाने पर हो रही टैक्स चोरी के मामले में आरोपी था। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को एसटीएफ ने रविंद्र को उन्नाव से गिरफ्तार कर एसआईटी के हवाले कर दिया। एसटीएफ ने करोड़ों रुपये की एक्साइस ड्यूटी टैक्स चोरी के मामले का भंडाफोड़ मार्च 2021 में किया था और आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आई थी। इसी कड़ी में रविवार को एसटीएफ ने उन्नाव से रविंद्र किशोर चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन