फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fog disrupts train and plane operations, delaying trains by several hours; flights also make people c

लखनऊ: कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों और विमानों की चाल, कई-कई घंटों लेट पहुंची गाड़ियां; फ्लाइट ने भी रूलाया

Tue, 06 Jan 2026 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 Jan 2026 11:07 PM IST
सार

Fog in Lucknow:कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों का संचालन पर फिर असर पड़ा है। दृश्यता कम होने से जहां फ्लाइटें छह घंटे तक तो रेल गाड़ियां साढ़े आठ घंटे तक लेट हुईं। 

विज्ञापन
Lucknow: Fog disrupts train and plane operations, delaying trains by several hours; flights also make people c
घने कोहरा से होकर जाती ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों का संचालन पर फिर असर पड़ा है। दृश्यता कम होने से जहां फ्लाइटें छह घंटे तक तो रेल गाड़ियां साढ़े आठ घंटे तक लेट हुईं। कोहरे के चलते मंगलवार को 16 फ्लाइटें लेट और 33 ट्रेनों लेट हुईं। इससे यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ आने वाली जो गाड़ियां देरी आईं उनमें गाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, गाड़ी संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे, गाड़ी संख्या 02570 दरभंगा क्लोन 8:15 घंटे, गाड़ी संख्या 02564 बरौनी क्लोन छह घंटे, गाड़ी संखया 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे, गाड़ी संख्या 19410 साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी संख्या 15567 आनंद विहार एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी संख्या 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, गाड़ी संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे, गाड़ी संख्या 15204 बरौनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आईं। वहीं लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी 12371 बिकानेर सुपरफास्ट चार घंटे, गाड़ी संख्या 15733 फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे देरी से गई।

विज्ञापन

कोहरे से यह विमान भी हुए लेट

कोहरे के कारण मंगलवार को जो विमान देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे उनमें मुंबई से बीती रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6 ई 5264) करीब 2: 20 घंटा, मस्कट से तड़के 3:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाला सलाम एयर का विमान (ओवी 705) सुबह 5:35 बजे पहुंचा। वहीं दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाला फलाइनेस का विमान (एक्सवाई 896) सुबह 10:50 बजे लखनऊ पहुंचा। मुंबई से सुबह 8:35 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1026) करीब एक घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची। रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) करीब 2 घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। झारसुगुड़ा से सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस5228) करीब 1:10 घंटा देरी से लखनऊ पहुंची। 

दुबई से सुबह 10:50 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड 443) 11:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सकी। वाराणसी से दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6544) करीब पौने दो घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2172) करीब एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची। किशनगढ़ से शाम 4:55 बजे लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 522) करीब एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची। इसी तरह लखनऊ से सुबह 4:30 बजे मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 706) सुबह 7:05 बजे रवाना हुई। लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 12:15 बजे रवाना हुई। 

लखनऊ से सुबह 9:25 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1027) एक घंटा 10 मिनट देरी से 10:35 बजे उड़ान भर सकी। सुबह 10 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) 2 घंटा 35 मिनट देरी से 12:35 बजे रवाना हुई। लखनऊ से 10:45 बजे किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5223) एक घंटा 35 मिनट देरी से रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 11:05 बजे बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2049) करीब एक घंटा देरी से उड़ान भर सकी।लखनऊ से दोपहर 11:30 बजे मुंबई जाने वाली अकासा एयर की उड़ान (क्यूपी 1526) दोपहर 1:25 बजे रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed