फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Flights are cheaper than the VIP trains of Delhi, Mumbai, the attitude of the planes traveling in the first class of Tejas, Shatabdi and Pushpak

लखनऊ : दिल्ली, मुंबई की वीआईपी ट्रेनों के मुकाबले फ्लाइटें सस्ती, तेजस, शताब्दी व पुष्पक के फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले कर रहे विमानों का रुख

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
सार

होली पर बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। परिवहन निगम के एमडी आरपी सिंह ने नई वेबसाइट लॉन्च की। यात्री होली पर 774 एसी बसों में सीटों की एडवांस और तत्काल में सीट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Flights are cheaper than the VIP trains of Delhi, Mumbai, the attitude of the planes traveling in the first class of Tejas, Shatabdi and Pushpak
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

होली के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई लौटने वालों को वीआईपी ट्रेनों के मुकाबले सस्ती फ्लाइटें मिल रही हैं। ऐसे में तेजस, शताब्दी व पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री विमानों का रुख कर रहे हैं। इससे इन लग्जरी ट्रेनों में काफी सीटें खाली हैं। तेजस की चेयरकार में 20 मार्च को 283 व 21 को 530 सीटें तथा एग्जीक्यूटिव में 94 व 103 सीटें खाली हैं। शताब्दी की चेयरकार में 179 व 793 सीटें एवं एग्जीक्यूटिव क्लास में दो व 12 सीटें रिक्त हैं। तेजस के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,457 रुपये है। शताब्दी में इसका किराया 2,155 व अनुभूति कोच का 2,480 रुपये है। उधर, 20 मार्च को दिल्ली की इंडिगो की नॉनस्टॉप फ्लाइट 6ई-2362 का किराया 2400 रुपये है। सुबह 6.40 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट महज सवा घंटे में दिल्ली पहुंचा रही है। इंडिगो की ही सुबह 7.40 व 10.40 बजे की फ्लाइटों का भी किराया इतना ही है। सुबह 8.55 बजे की एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 2466 रुपये है।

विज्ञापन


 20 मार्च को सुबह 7.30 बजे की गोएयर की मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 4881 रुपये है। यह पांच घंटे में मुंबई पहुंचा रही है, वहीं करीब 24 घंटे में मुंबई पहुंचाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास का किराया 4045 रुपये है। इसकी अभी 42 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में भी 145 सीटें हैं। इसी तरह गोरखपुर एलटीटी के थर्ड एसी में अभी 96 सीटें हैं।
विज्ञापन


सामान्य ट्रेनों व श्रेणी में वेटिंग
लखनऊ मेल में 20 मार्च को 104 वेटिंग है। 21 व 22 मार्च को 49, 47 आरएसी है। गोमती में 20 को 37 वेटिंग है, लेकिन इसके बाद सीटें हैं। काशी विश्वनाथ की स्लीपर में 32 व 14, थर्ड एसी में 19 व सात वेटिंग है। बिहार सप्तक्रांति की स्लीपर में 62 व 26 एवं थर्ड एसी में 20 व छह वेटिंग है। वैशाली की स्लीपर में 69 व 42 एवं थर्ड एसी में 37 व 17 तथा एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 70 तक वेटिंग है। पुष्पक में 20 मार्च को स्लीपर में 20, 21 व 22 मार्च को 75, 48, 38 वेटिंग है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में आरएसी 82 पहुंच गई है। कुशीनगर की स्लीपर में 55, 32, 24 वेटिंग है। थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। उधर, होली पर बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। परिवहन निगम के एमडी आरपी सिंह ने नई वेबसाइट लॉन्च की। यात्री होली पर 774 एसी बसों में सीटों की एडवांस और तत्काल में सीट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed