{"_id":"695135fa68f8e5d1bb01f498","slug":"lucknow-fire-broke-out-in-the-garage-on-the-ground-floor-of-the-building-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने गैराज में लगी आग, ताबड़तोड़ धमाकों से सहमे लोग, सात फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने गैराज में लगी आग, ताबड़तोड़ धमाकों से सहमे लोग, सात फंसे
Sun, 28 Dec 2025 07:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:21 PM IST
सार
वजीरगंज की तीन मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग जाने से ताबड़तोड़ धमाकों से लोग सहम गए। वहीं, आग में चार बाइकें भी जल गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के वजीरगंज के गोलागंज में शनिवार रात तीन मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर बने गैराज में आग लग गईं। हादसे के कारण दूसरे तल पर रह रहे परिवार के सात लोग फंस गए। लोगों ने किसी तरह से बिल्डिंग की छत से फांद कर अपनी जान बचाई। इस बीच ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गोलागंज में जगत नारायण रोड पर ग्लोब कैफे के पास तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स है। भूतल पर बुलेट रिपेयरिंग का गैराज है। पहले तल पर निजी कंपनी का दफ्तर और दूसरे तल पर बॉबी परिवार के साथ रहते हैं। जबकि तीसरा तल खाली है। शनिवार रात करीब 12:15 बजे राहगीरों को गैराज से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। लोग चीख पुकार मचाने लगे। शोर सुन दूसरे तल पर सो रहे बॉबी के परिवार में चार बच्चे, दो महिलाएं और एक युवक की आंख खुल गई। सभी बालकनी पर पहुंचे तो आग की भीषण लपटें देख कर वे घबरा गए। पूरी बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण परिवार को बाहर जाने का रास्ता नहीं दिख सका। परिवार मदद के लिए चीखने लगा।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी। कुछ ही मिनट में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाया। फिर किसी तरह से सभी जीने के रास्ते बिल्डिंग के छत पर पहुंचे और दीवार फांदकर जान बचाई। इस बीच एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत भी टीम और दो गाड़ियों के साथ आ गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चार बाइकें जलकर हुईं राख
गैराज का शटर बंद होने के कारण दमकल को आग बुझाने में संकट होने लगी। किसी तरह से दुकान का शटर तोड़ा गया। इस बीच गैराज में रखी तीन बाइकों के फ्यूल टैंक फट गए। धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। लोग घबरा गए। आग को और विकराल होता देख एफएसओ ने एक-एक गाड़ी फायरस्टेशन चौक और अमीनाबाद से मंगाई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया।
कुछ देर के लिए पुलिस ने यातायात रोका
घटना को देखते हुए पुलिस ने कुछ देर के लिए यातयात भी रोक दिया था। एफएसओ ने बताया कि गैराज में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सिर्फ बाइकें और गैराज में रखा कुछ सामान जला है।