फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Energy Minister gave instructions, take strict action against defaulters and power thefts, increase revenue, instructions to operate 24 hours control room

लखनऊ  : ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती करें, राजस्व बढ़ाएं, 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश

Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी 24 घंटे फोन चालू रखें और शिकायत मिलने पर उसका निस्तारण कराएं। बिजली संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए उन्होंने पर्याप्त मानव संसाधन और सामग्री आदि की व्यवस्था करने को कहा है जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
 

विज्ञापन
Lucknow: Energy Minister gave instructions, take strict action against defaulters and power thefts, increase revenue, instructions to operate 24 hours control room
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए अगले 10 दिन में राजस्व हानि 80 करोड़ प्रतिदिन से घटाकर 70 करोड़ पर लाने को कहा है। ऊर्जा मंत्री ने खंभों से झूलते व लटकते तारों को तत्काल ठीक कराने तथा सातों दिन 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करते हुए रात में भी फाल्ट ठीक कराने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में तय शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के माध्यम से शिकायतों के समाधान की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम शक्ति भवन से बिजली व्यवस्था के संबंध में वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने पावर कार्पोरेशन समेत सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को सख्त हिदायत दी कि गर्मी को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जाए। आपूर्ति को लेकर कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। किसी भी प्रकार का फाल्ट या व्यवधान होने पर तत्काल उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 24 घंटे फोन चालू रखें और शिकायत मिलने पर उसका निस्तारण कराएं। बिजली संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए उन्होंने पर्याप्त मानव संसाधन और सामग्री आदि की व्यवस्था करने को कहा है जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट जमा करने के बाद भी मीटर लगाकर कनेक्शन न दिए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की दिक्कतें प्राथमिकता पर दूर की जाएं। उन्होंने लाइन हानियां कम करने पर जोर देते हुए शहरों व गांवों में खंभों से लटकते-झूलते हुए तारों को तुरंत ठीक कराने को कहा है। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के  भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed