फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Employee Commits Suicide by Hanging Himself in BJP MLA's Flat

लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, विधायक बोले- मोबाइल में हैं सारे राज

Mon, 25 Sep 2023 05:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 05:03 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन
Lucknow News: Employee Commits Suicide by Hanging Himself in BJP MLA's Flat
मृतक श्रेष्ठ तिवारी (बायें) व मामले की जानकारी लेते भाजपा विधायक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार देर रात उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन


हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण और लव जेहाद रोकने के लिए समाज को जागरूक करेगा संघ, मोहन भागवत ने कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव


विधायक बोले, मुझे जानकारी मिली थी, कमरा अंदर से बंद कर लिया है
भाजपा विधायक ने कहा कि वो करीब डेढ़ साल से मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैंडिल कर रहा था और बहुत जिम्मेदार लड़का था। मेरे लिए वह मेरे छोटे भाई की तरह था। रविवार शाम को करीब चार बजे मैंने उससे आखिरी बार बात की थी और मेरी तबीयत ठीक नहीं थी तो मैंने उसे जाने के लिए कह दिया था। इसके कुछ समय बाद मुझे जानकारी मिली कि उसने अंदर से अपने कमरे को बंद कर लिया है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मुझे पता चला कि उसके दोस्त कमरे के बाहर खड़े होकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उसने किसी को वीडियो कॉल की थी। विधायक निवास में हर जगह कैमरे लगे हुए हैं। उसकी मोबाइल की डिटेल से पता चल जाएगा कि उसने आखिरी बार किससे और क्या बातचीत की थी? 

कॉल कर बोला.. खुदकुशी करने जा रहा हूं...
इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने खुदकुशी करने से पहले किसी एक परिचित या रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल की थी उस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 में भेजा गया। दरवाजा भीतर बंद था। तोड़कर जब पुलिस भीतर दाखिल हुई तो श्रेष्ठ फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed