फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Eight-year-old child died from dengue, 25 people have so far

लखनऊ: डेंगू से आठ साल के मासूम की मौत, अब तक 25 की गई जान

Sun, 17 Nov 2019 11:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: Eight-year-old child died from dengue, 25 people have so far
प्रतीकात्मक तस्वीर

डेंगू से ग्रसित अमीनाबाद के आठ साल के गोविंद की शनिवार को मौत हो गई। वह केजीएमयू में भर्ती था। डेंगू से अब तक 25 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की डेथ ऑडिट रिपोर्ट में महज छह मरीजों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। अमीनाबाद भूसामंडी निवासी गोविंद को करीब डेढ़ हफ्ते पहले बुखार आया था। परिवारीजनों ने पहले नजदीकी अस्पताल से दवा ली, मगर कोई फायदा न हुआ। जब डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


तीमारदार उसे पांच दिन पहले ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां से उसे बाल रोग विभाग में भेजा गया। शनिवार सुबह बच्चे की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर उसे वेंटिलेटर पर ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि डेथ ऑडिट के बाद ही डेंगू से मौत की पुष्टि होगी। डेंगू से अब तक छह मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डेंगू के 18 नए मरीज मिले
राजधानी लखनऊ में शनिवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। इसमें कई मरीज निजी सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, विभव खंड, चिनहट, विराज खंड, चौक, राजाजीपुरम, नक्खास, ठाकुरगंज, विकास नगर, इंदिरा नगर, तकरोही, रश्मि खंड, लाल कुआं, हरिनगर, काकोरी, ऐशबाग, तेलीबाग, विकासखंड, गोसाईंगंज में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही में 13 को नोटिस

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि फाइट द बाइट अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तकरोही, रुचि खंड, बालागंज, केशव नगर इलाके में मच्छर जनक परिस्थितियां मिलने पर 13 घरों को नोटिस भेजा है।

वहीं शनिवार को मलेरिया निरीक्षकों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की टीमों ने केशव नगर, श्री नगर कॉलोनी, प्रीति नगर, पारा कॉलोनी, जजेज कॉलोनी रिवरबैंक, इमामबाड़ा, लोहिया चिकित्सालय, डालीबाग कॉलोनी, बटलर पैलेस कॉलोनी, माल एवेन्यू, पटेल नगर, गौतम पल्ली, दिलकुशा, वीवीआइपी एवं वीआईपी गेस्ट हाउस, ओसीआर बिल्डिंग, कसमंडा में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed