फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lucknow: Eid namaz will be held at Aishbagh Eidgah tomorrow at 10 am, the traffic system of the city will rema

UP: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद का त्योहार, ऐशबाग ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

Thu, 11 Apr 2024 10:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2024 10:55 AM IST
सार

ईद का त्योहार पूरे प्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद के साथ ही शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Eid namaz will be held at Aishbagh Eidgah tomorrow at 10 am, the traffic system of the city will rema
नमाज के बाद बच्चे आपस में मिले ईद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद का त्योहार लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद की नमाज पढ़ी और एक-दूसरे के गले लगकर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।
विज्ञापन


अमेठी: ईद की पढ़ी नमाज, दी मुबारकवाद
ईद का त्योहार आज अमेठी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेठी की जामा मस्जिद पर हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़ी। उसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, सुरक्षा को मस्जिदों के बाहर अर्ध सैनिकबलों के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी मस्जिदों के अलावा अमेठी कस्बे के जामा मस्जिद पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़कर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। अमेठी के जामा मस्जिद, गौरीगंज, जायस, जगदीशपुर, तिलोई समेत अन्य मस्जिदों में ईद की  नमाज पढ़ी गई।नमाजियों ने कहा कि 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है।यह बहुत ही खास मौका होता है जब हम अपने परिवार के ईद का त्योहार मनाते है।

ईद पर आज पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात

Lucknow: Eid namaz will be held at Aishbagh Eidgah tomorrow at 10 am, the traffic system of the city will rema
ईद की नमाज। - फोटो : अमर उजाला
 ईद पर बृहस्पतिवार को पुराने लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक अलग-अलग इलाके में डायवर्जन रहेगा। आपात स्थिति में वाहनों को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए लोग कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस तरह रहेगी व्यवस्था
- सीतापुर रोड से वाया डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग तिराहे से कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। ट्रैफिक डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर 8 निरालानगर से आईटी की ओर जा सकेगा।
- पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जाया जा सकेगा।
- हरदोई रोड या बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, रोडवेज व सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल काॅलेज चौराहा होकर गुजरेंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर जा सकेगा।
- नींबू पार्क की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे।
- नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर जा सकेगा।
- चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्राॅस चौराहा होकर जा सकेगा।
- मेडिकल क्राॅस चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स काॅॅलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर गुजरेगा।
- शाहमीना तिराहे से पक्का पुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक पक्का पुल की ओर नही जा सकेगा। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जा सकेंगे।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग के रास्ते हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये शाहमीना तिराहे से मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगी।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये मवैया ओवरब्रिज या लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर गुजरेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास, यहियागंज नहीं जा सकेगा। यह यातायात नाका, मेडिकल काॅलेज होकर जाएगा।
- ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जाएगा।
- राजेंद्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह मोतीनगर होते हुए जा सकेगा।
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- रस्तोगी इंटर काॅलेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
- पीली काॅलोनी से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते हैं, जहां से कोई भी यातायात इस मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
- एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से किसी प्रकार का यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
- मोतीझील काॅलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर बंद रहेगा आवागमन।
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर जाने पर रोक रहेगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed